Cricket:- यह हनुमान भक्त भारत छोड़ अब साउथ अफ्रीका के लिए खेल रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
By Sangeeta Tiwari On June 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Cricket:- दुनिया में ऐसे कई क्रिकेटर नजर आए, जिन्होंने जन्म तो भारत में लिया लेकिन खेले किसी दूसरे देश से। इसके साथ-साथ कई ऐसे क्रिकेटर भी हुए, जिनकी भारत में पैदा होने के साथ-साथ परवरिश भी भारत में हुई, लेकिन खेलने के लिए वह किसी और देश चले गए। इसके साथ-साथ कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जो सिर्फ भारत से संबंध रखते थे। कुछ ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी है जोकि अब किसी अन्य देश की क्रिकेट टीम का उप कप्तान बन चुका है।
यहां बात हो रही है साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज की, जोकि पिछले कई सालों से साउथ अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे हैं। वह भगवान श्री हनुमान जी के परम भक्त भी हैं।
हनुमान भक्त है केशव महाराज
पिछले काफी समय से 33 वर्षीय केशव महाराज साउथ अफ्रीका के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके माता-पिता भारत से ताल्लुक रखते थे। वह दोनों बहुत पहले ही साउथ अफ्रीका चले गए थे। इसके साथ-साथ केशव महाराज का जन्म भी साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। शुरुआत से ही क्रिकेट खेलने के शौकीन केशव महाराज ने अपना फर्स्ट क्लास पदार्पण साल 2006 में किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका वाइट बॉल के उप कप्तान केशव महाराज भगवान श्री हनुमान जी के परम भक्त हैं। कई मौकों पर उन्हें भगवान हनुमान का नाम लेते हुए देखा गया है। इसके साथ-साथ उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में भी जय श्री राम और जय श्री हनुमान लिखा हुआ है। किसी भी भारतीय त्योहार पर वह अपनी तरफ से शुभकामना संदेश अवश्य देते हैं।
अंतरराष्ट्रीय करियर रहा बेहद शानदार
केशव महाराज ने साल 2006 में अपना फर्स्ट क्लास पदार्पण किया था। उन्हें साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने में लगभग 10 साल लग गए थे। साल 2016 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने अपना एकदिवसीय पदार्पण साल 2017 में और टी-20 पदार्पण साल 2021 में किया था।
उन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक कुल 49 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 31.99 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 158 विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने इस बीच 9 बार पारी में 5 विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए है।