इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से हो रही MS Dhoni की वापसी, भारतीय टीम की नई जर्सी पहन फैंस को किया सरप्राइज़

By Sangeeta Tiwari On June 12th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से हो रही MS Dhoni की वापसी, भारतीय टीम की नई जर्सी पहन फैंस को किया सरप्राइज़

MS Dhoni:- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद भारत इसी साल वर्ल्ड कप भी खेलेगा, जिसकी मेजबानी भारत में ही होगी। इसी बीच भारतीय टीम की किट के लिए बीसीसीआई द्वारा स्पॉन्सर को तलाश लिया गया है। भारतीय टीम की स्पॉन्सरशिप एडीडास के हाथों में आ गई है, जिसके चलते एडीडास ने भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की जर्सी लांच कर दी है।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की इसी जर्सी में एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। इनमें से कुछ फैंस का तो यहां तक कहना है, कि साल 2023 में खेले जाने वर्ल्ड कप के दौरान एमएस धोनी वापसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर इस तस्वीर के पीछे का असली सच क्या है।

क्या वास्तव में एमएस धोनी की हो रही टीम इंडिया में वापसी

जब से भारतीय टीम की नई जर्सी लांच की गई है, तब से सोशल मीडिया पर नई जर्सी की तमाम फोटोस वायरल हो रही है। ऐसी स्थिति में पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी सोशल मीडिया पर इसी नई जर्सी में एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। एडीडास की टीम इंडिया की वनडे की नई जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं, लेकिन जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय टीम की नई जर्सी में एमएस धोनी की जो तस्वीर वायरल हो रही है वह एडिटिड है।

साल 2021 के T20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े थे, लेकिन उस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसके चलते एक बार फैंस की अपार इच्छा है, कि एमएस धोनी फिर से टीम इंडिया में जुड़ जाए, लेकिन पिछली बार के परिणामों को देखते हुए ऐसा बिल्कुल भी नहीं प्रतीत होता, कि महेंद्र सिंह दोबारा भारतीय टीम से जुड़ कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे।

सीएसके को बनाया इस साल का चैंपियन, अब अगले साल फिर होगी वापसी

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम सीएसके को आईपीएल का पांचवां खिताब जिता चुके हैं। इसके साथ ही वे अगले सीजन में भी खेलने की ख्वाहिश रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने घुटने की सर्जरी भी करा ली है। अब धोनी के प्रशंसक उन्हें एक बार फिर से आईपीएल में या कहा जाए की आखरी बार आईपीएल में खेलते हुए देख सकेंगे।

Read Also:-Shubman Gill की बहन ने थामा बल्ला, फिर कर बैठी कुछ ऐसा कि यह गए सभी आश्चर्यचकित