Cricket:- दुनिया भर में पसंद किए जाने वाले 5 क्रिकेटर, हर कोई इन्हें करता है बहुत ज्यादा प्यार

By Sangeeta Tiwari On October 28th, 2022 | Last updated on May 7th, 2023

Cricket:- दुनिया भर में नापसंद किए जाने वाले पांच क्रिकेटर

Cricket:- क्रिकेट का खेल दुनिया भर में अपनी एक अलग ही अहमियत रखता है। हालांकि अभी इस खेल को कुछ सीमित देशों में ही खेला जाता है, लेकिन इसके चाहने वाले प्रशंसक दुनिया भर में मौजूद हैं। इस खेल को खेलने वाले कुछ ऐसे खिलाड़ी भी देखने में आए, जिन्हें उनके खेल और उनके शानदार खेल भावना के कारण हर जगह पसंद किया जाता है। यह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे शायद ही किसी के द्वारा नफरत की जा सके। दुनिया भर के क्रिकेट समर्थकों द्वारा इन खिलाड़ियों को पसंद किया जाता है।

कई ऐसे भी क्रिकेटर सामने आए। जिनके चाहने वाले दुनिया भर में कम और नापसंद करने वाले बहुत अधिक हैं। कुछ खिलाड़ियों को मैदान पर उनके अंदर के व्यवहार और खेल भावना के चलते लोगों का समर्थन मिल जाता है। इन्हीं कारणों के चलते कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो सबकी पसंद बन जाते हैं, और जहां भी यह खिलाड़ी जाते हैं दर्शकों द्वारा उनका पूरी तरह से समर्थन किया जाता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनको किसी के द्वारा नापसंद नहीं किया जा सकता।

आशीष नेहरा

टीम मैन के नाम से मशहूर भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा साल‌ 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोल चुके हैं। इस खिलाड़ी का मजाकिया स्वभाव उनके साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके दर्शकों के द्वारा भी बहुत अधिक पसंद किया जाता है। जब यह खिलाड़ी गौरव चोपड़ा के शो में नजर आया, तो वह अपने बहुत ही कूल अंदाज में नजर आए थे। और इसके साथ ही उनके द्वारा कई मजेदार किस्सों को भी साझा किया गया था। अभी आखिरी के कुछ सालों के दौरान नेहरा के प्रशंसकों में और भी अधिक बढ़ोतरी हुई है। और इस खिलाड़ी का जिस तरह का स्वभाव है शायद ही किसी के द्वारा इसे नापसंद किया जा सके।

एडम गिलक्रिस्ट

मैदान के अंदर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मैदान के बाहर बहुत ही शांत और नरम स्वभाव था। अपनी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग से दुनिया भर में अपने प्रशंसक बनाने वाले गिलक्रिस्ट ने मैदान के अंदर कई बार अपनी खेल भावना का परिचय भी दिया है, और आउट होने के दौरान अंपायर के फैसला ना सुनाने पर खुद ही पवेलियन चले गए थे। भारत में इस खिलाड़ी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, कई विकेटकीपर बल्लेबाजों के लिए गिलक्रिस्ट एक आदर्श साबित हुए हैं।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का मजाकिया और कूल स्वभाव सभी के द्वारा पसंद किया जाता है। मैदान के अंदर बड़े-बड़े छक्के लगाने के साथ क्रिस गेल साथी खिलाड़ियों और कई विरोधी खिलाड़ियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में भी नजर आए हैं। मैदान के बाहर भी इन्हें मस्ती भरे मूड में ही देखा जाता है। इन्हीं कारणों के चलते गेल के चाहने वालों की बहुत अधिक भरमार है।

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन विश्व क्रिकेट में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते अपनी एक अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं और इसके साथ-साथ इनके चाहने वालों की भी भरमार है। लेकिन इस खिलाड़ी ने हमेशा खुद से पहले अपनी टीम के हितों को अहमियत दी है। यह खिलाड़ी किसी न किसी प्रकार अपनी टीम के हितों में ही सबसे पहले अपना योगदान देता रहा। भारत में भी केन विलियमसन बहुत अधिक पसंद किए जाते हैं, और इसके साथ साथ आईपीएल के दौरान भी इस खिलाड़ी को लोगों का बहुत अधिक समर्थन प्राप्त रहता है।

एबी डीविलियर्स

दुनिया भर के समर्थकों द्वारा साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। मैदान के अंदर उनकी धुआंधार बल्लेबाजी सभी को आश्चर्यचकित कर देती है। उनका रचनात्मक शॉट खेलने का अंदाज दर्शकों द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जाता है। भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है। हमेशा से ही इस खिलाड़ी द्वारा अपने खेल की गरिमा को बनाए रखने के साथ-साथ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रहा है।

Read Also:-IND vs SA: टीम इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है अक्षर पटेल, खिलाड़ी ने दिए ये खास संकेत