चहल की पत्नी धनश्री ने इस शख्स को सरेआम कहा-I Love U, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
By Manika Paliwal On August 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के जादुई मास्टर कहे जाने वाले जादुई स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। हाल ही में दोनों का रिलेशन भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। ऐसे में यह जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है और इन सब के बीच धनश्री वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसको लेकर के वह एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं।

दरअसल धनश्री वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर डांस वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ विशाल नाम के व्यक्ति को बर्थडे विश किया उन्होंने बर्थडे विश के साथ आई लव यू भी कहा है। जिस पर उनके फैंस इस पर इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि विशाल नाम का शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके खुद के भाई हैं। विशाल एक पर्सनल फिटनेस कोच है और मैक्स स्टील फिटनेस सेंटर चलाते हैं। धनश्री वर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर चैनल का नाम हटा दिया था। जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि इस कपल के बीच में कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि इसके बाद इन दोनों ही लोगों ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी सारी चीजें बहुत अच्छे से साफ कर दी थी।

यूज़वेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा 22 दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बता दें कि चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात डांस क्लास के दौरान हुई थी फिलहाल अगर चहल की बात करें तो चहल एशिया कप 2022 टीम का हिस्सा है और इन दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। जहां पर धनश्री वर्मा अपने पति को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए पहुंची थी।
Read More : Asia Cup के लिए दुबई पहुंची भारतीय टीम, बाबर आज़म और राशिद खान के साथ गुफ्तगू करते हुए दिखाई दिए कोहली