IPL 2023: छठवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी को मैदान में जीतने के लिए आएगी मुंबई इंडियंस, ये होगी टीम की मजबूत प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On March 26th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग साल 2023 में मुंबई इंडियंस एक नए अवतार में नजर आ सकती हैं। टीम पिछले साल की प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी। उसका प्रदर्शन भी काफी खराब था। लेकिन इस बार मुंबई कमाल दिखा सकती है हालांकि तेज गेंदबाज बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम को मैदान पर उतरना है बुमराह चोट की वजह से बाहर है और अगर टीम की पहले मैच की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो यह काफी ज्यादा संतुलित होने वाली है।
इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। साल 2022 की सीजन की बात करें तो टीम में 14 मुकाबले खेलते हुए से चार मुकाबला में ही जीत को अपने नाम किया था। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड काफी अच्छा रिकार्ड है। क्या होगी मुंबई टीम की प्लेइंग 11 आइए जानते हैं
Read More : IPL-2023: आईपीएल शुरू होने से पहले पंजाब को लगा तगड़ा झटका, करोड़ों का खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर!
मुंबई इंडियंस की फुल स्कॉर्ड
विकेटकीपर: ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका), विष्णु विनोद।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया), रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका)।
ऑलराउंडर: नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, डुआन जानसन (दक्षिण अफ्रीका), कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)।
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ (ऑस्ट्रेलिया), कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, राघव गोयल, पीयूष चावला, झे रिचर्डसन
ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की मजबूत प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड/डेवाल्ड ब्रेविस, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन/शम्स मुलानी, जोफ्रा आर्चर, झे रिचर्डसन/जेसन बेहरेनडॉर्फ।
Read More : IPL Auction के लिए खिलाड़ियों के नाम दर्ज, देखिए लिस्ट किस देश से आएं कितने आवेदन