BCCI ने जारी किया Asia Cup 2023 का स्क्वॉड, इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का आमना – सामना

By Sangeeta Tiwari On June 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

BCCI ने जारी किया Asia Cup 2023 का स्क्वॉड, इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का आमना - सामना

Asia Cup 2023 को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है, जोकि अब तक थमने का नाम ही नहीं ले रहा था, लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI द्वारा शुक्रवार को सुबह एक बड़ी घोषणा की गई, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। जी हां आगामी होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई द्वारा स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है, जिसके लिए 14 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन किया गया है।

इसके साथ साथ बीसीसीआई द्वारा खेले जाने वाले मैच के लिए तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। लीग स्टेज के दौरान भारतीय टीम तीन मुकाबले खेलेगी, जिसमें उसका एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ भी खेला जाएगा।

दरअसल बीसीसीआई द्वारा पुरुष एशिया कप स्क्वॉड नहीं जारी किया गया है, बल्कि वूमेन इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए स्क्वाड जारी किया गया है। साथ ही उसके मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिए गया हैं। टीम में इसके लिए 14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 13 जून से भारतीय टीम अपने इस अभियान की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया 17 जून को अपना मुकाबला खेलेगी।

टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड

एशिया कप 2023 के लिए सम्मिलित खिलाड़ियों में श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा क्षेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तितास संधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा के नाम शामिल हैं।

एशिया कप का यह टूर्नामेंट हांगकांग में खेला जाएगा, जिसके लिए टीमों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार चार टीमें है, जिसमें ग्रुप बी में बांग्लादेश के श्रीलंका ए, मलेशिया ए, और यूएई ए की टीम को शामिल किया गया है। 12 जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है, इसका फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा।

Read Also:-WTC Final 2023 : इंग्लैंड पहुंचकर रोहित शर्मा ने की जमकर नेट प्रैक्टिस, WTC के लिए कमर कस रही भारतीय टीम