सावधान !! MS Dhoni की एक छोटी सी गलती उन्हें करोड़ों के फायदे से कर रही दूर, हो रहा भारी नुकसान
सावधान !! MS Dhoni की एक छोटी सी गलती उन्हें करोड़ों के फायदे से कर रही दूर, हो रहा भारी नुकसान

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेटर की कमाई की कोई निश्चित सीमा नहीं है। जहां पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली कि नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपए है, वही महेंद्र सिंह धोनी 1040 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम तो इस लिस्ट में सबसे आगे है उनकी नेटवर्थ 1350 करोड़ रुपए है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मैदान पर अपने लिए गए कुछ स्मार्ट निर्णयों के चलते महेंद्र सिंह धोनी से एक बड़ी चूक हो रही है, जिसके चलते साल में ना जाने वह कितने करोड़ों का नुकसान कर रहे हैं।

सोशल मीडिया से रहते हैं दूर MS Dhoni

आजकल सेलिब्रिटीज की कमाई का एक अहम पहलू सोशल मीडिया है, जिसके चलते इंस्टाग्राम पर एक प्रोफेशनल पोस्ट शेयर कर विराट कोहली 8.9 करोड़, (254 मिलियन फॉलोअर्स ) लेते हैं, वही रोहित शर्मा के कम (29.1 मिलियन) फॉलोअर्स मौजूद हैं, तब भी रोहित शर्मा को अपनी एक पोस्ट के लिए 75 लाख रुपए की धनराशि मिल जाती है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी से ही एक ऐसी बड़ी गलती हो रही है, वह सोशल मीडिया पर अधिकतर एक्टिव नहीं रहते जिसके चलते उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 44.4 मिलीयन फॉलोअर्स मौजूद हैं।

जी हां धोनी इस समय सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी एक्टिव नजर नहीं आते। वह साल में सिर्फ 2-3 व्यक्तिगत पोस्ट ही शेयर करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वह किसी प्रकार की कोई प्रमोशन पोस्ट तो शेयर करते ही नहीं हैं। अब जरा ध्यान दीजिए जब महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं है। उस समय उनके 44.4 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद है, लेकिन अगर वहां एक्टिव होते तब तो फैंस की लाइन लग जाती और भारत के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी में धोनी का नाम होता।

पहले तो अधिकतर रहते थे एक्टिव धोनी

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को रिटायरमेंट का ऐलान किया था, तबसे वह लाइमलाइट से काफी दूर चल रहे हैं। वह रांची वाले अपने फार्म हाउस में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम एक्टिविटीज पर नजर डालें, तो रिटायरमेंट से पहले धोनी अपनी बेटी जीवा पत्नी साक्षी और अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते थे, लेकिन 15 अगस्त 2020 से जबसे उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने मात्र तीन ही पोस्ट शेयर की है। जिस पर फैंस खुलकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद धोनी ने किया था यह पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

Read Also:-Indian Team के ऐसे 3 खिलाड़ी जिन्हें पसंद है मांसाहारी खाना, शाकाहारी खाने से रहते हैं काफी दूर