Asia Cup 2023 : केएल राहुल और श्रेयस अय्यर कि नहीं हो सकी भारतीय टीम में वापसी, अब Asia Cup में मौका मिलना भी मुश्किल

By Sangeeta Tiwari On August 2nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Asia Cup 2023 : केएल राहुल और श्रेयस अय्यर कि नहीं हो सकी भारतीय टीम में वापसी, अब Asia Cup में मौका मिलना भी मुश्किल

Asia Cup 2023 : अगले ही महीने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज में धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कप्तानी की बागडोर भी जसप्रीत बुमराह के हाथों में ही सौंपी गई है। इसके साथ साथ उप कप्तानी की बागडोर ऋतुराज गायकवाड संभालेंगे। रिंकू सिंह सहित कई खिलाड़ियों को भारतीय टीम में आयरलैंड सीरीज के लिए मौका दिया गया है।

आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। यह खिलाड़ी भारतीय टीम की तरफ से आयरलैंड सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की नहीं हो सकी वापसी

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जोकि चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं, उनकी अभी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी आयरलैंड सीरीज से भारतीय टीम में अपनी वापसी कर सकते हैं, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की तो इस सीरीज में वापसी ही नहीं हो पाई है।

अब केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के एशिया कप खेलने को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल आयरलैंड के खिलाफ केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी तो नहीं हो सकी, लेकिन क्या इसके बावजूद भी यह दोनों खिलाड़ी एशिया कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा होंगे? क्रिकेट फैंस के बीच इस बात को लेकर कई सवाल उठ रहे है।

एशिया कप के दौरान राहुल और श्रेयस अयर नहीं होंगे टीम का हिस्सा?

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अभी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह दोनों खिलाड़ी अपनी चोट से तो उबर चुके हैं, और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी भी हो सकती है, लेकिन अब जब उनकी वापसी इस सीरीज में नहीं हो सकी है, तो सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या एशिया कप के दौरान यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? क्योंकि भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर आयरलैंड सीरीज में खेलते नजर आएंगे, लेकिन उनके हाथों सिर्फ निराशा ही लगी।

Read Also:-IND vs WI 3rd ODI : Hardik Pandya ने देर रात की आक्रमक बल्लेबाजी, 5 छक्के जड़ उड़ा दी सबकी नींदे, वीडियो हुआ वायरल