Asia Cup 2023 : एशिया कप को लेकर छिड़ा विवाद क्या पाकिस्तान के बिना ही होगा एशिया कप का आयोजन, BCCI कर रहा समर्थन
By Sangeeta Tiwari On June 1st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Asia Cup 2023 : वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किए जाने एशिया कप की मेजबानी को लेकर जो विवाद छिड़ा हुआ है, वह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा पाकिस्तान के बिना ही एशिया कप का आयोजन करने का प्लान बनाया गया है। एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को अस्वीकार कर दिया है। इसके बाद अब पाकिस्तान के पास मेंजबानी या इस टूर्नामेंट से बाहर होने के अतिरिक्त और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
श्रीलंका में किया जा सकता है इस टूर्नामेंट का आयोजन
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप फाइनल के दौरान हुई बैठक में अन्य टीमें पाकिस्तान की मौजूदगी के बिना ही एशिया कप खेलने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही एशिया कप क्रिकेट काउंसिल द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में करवाने की तैयारी कर ली गई है। अगर पाकिस्तान एशिया कप में भाग लेना चाहता है, तो उसे श्रीलंका में ही खेलना पड़ेगा और अगर पाकिस्तान इस विकल्प को अस्वीकार करता है तो फिर उसे एशिया कप से बाहर होना पड़ेगा।
इन कारणों पर छिड़ा विवाद
दरअसल इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सौंपा गया है, लेकिन पाकिस्तान के साथ सुरक्षा मसले के कारणों के चलते बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया गया है। जिसके बाद पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी द्वारा हाइब्रिड मॉडल का प्लान समझाया गया, जिसके अंतर्गत भारतीय टीम अपने समस्त मैच पाकिस्तान से बाहर खेलेगी, लेकिन इसे भी बीसीसीआई ने मानने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद श्रीलंका द्वारा मेंजवानी के लिए अब अपनी दावेदारी पेश की गई है। जिस पर अंतिम निर्णय एसीसी की बैठक के दौरान लिया जाएगा।