Asia Cup से पहले किंग कोहली और धोनी को पछाड़ आगे निकले रोहित शर्मा, इस मामले रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1 कप्तान!
By Manika Paliwal On August 13th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

एशिया कप 2022 को शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने 15 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान भी किया है। आपको बता दें कि इस एशिया कप में कप्तान रोहित शर्मा ही संभाल रहे हैं। हालांकि ऐसे में सीरीज में विराट कोहली और केएल राहुल ने अपनी वापसी को दर्ज कराया है और इस समय टीम इंडिया एशिया कप की तैयारियों की प्रैक्टिस में लगी हुई है। इतना ही नहीं अब शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने एशिया कप शुरू होने से पहले ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसमें उन्होंने विराट कोहली और एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं। और उसमें विराट और धोनी को भी इसी के साथ पीछे छोड़ दिया है।
धोनी और विराट भी हुए पीछे

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टीम इंडिया को T20 मैच 16 मैच जीता दी है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2016 में टीम इंडिया को 15 मुकाबले जिताएं थे। वहीं बात अगर विराट कोहली की करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2018 में टीम इंडिया को 14 मुकाबले जिताये थे।
एशिया कप की जीत के साथ और आगे निकलेंगे रोहित शर्मा

इससे टीम इंडिया को एशिया कप T20 वर्ल्ड कप खेला है इसमें रोहित शर्मा के पास यह सुनहरा मौका है कि वही कैलेंडर ईयर में भारत का सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान बन सके। एशिया कप में भारतीय टीम ने अपना सबसे पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
Read More : 48 घंटे के भीतर ही रोहित शर्मा ने अपने नाम की टी20 की बादशाहत, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड