Asia Cup: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप में अपने बल्ले से दिखाया अपना दम, लगाएं है अब तक सबसे ज्यादा छक्के
By Manika Paliwal On August 17th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

28 अगस्त का दिन हर क्रिकेट प्रेमी के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों ही आमने-सामने होंगी हालांकि इसके लिए भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित है। जानकारी के लिए बता दें तीन भारतीय प्लेयर्स ने हमेशा से ही टीम इंडिया के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं हालांकि इनमें से दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब संन्यास ले चुके हैं।
Read More : इन 3 खिलाड़ियों को एशिया कप में खेलने का मिल सकता था मौका, लेकिन सिलेक्टर्स ने नहीं दिया ध्यान
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने भारत के लिए एशिया कप के दौरान खेली गई 26 पारियों में 21 छक्के लगाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90 का रहा है। इसके साथ ही उनका औसत 42.3 का है उन्होंने शतक में तूफानी शतक भी लगाया है। रोहित शर्मा एशिया कप में भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं उन्होंने अब तक 883 रन अपने नाम किए।
सुरेश रैना

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अपने दम पर भारतीय टीम को कई सारी जिताऊ पारियां दी है। एशिया कप में खिलाड़ी ने भी सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं और ऐसा करने के मामले में अन्य खिलाड़ी दूसरे नंबर पर काबिज है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने अब तक 18 छक्के लगाए हैं। इस बल्लेबाज ने 16 पारियों को खेलते हुए 586 रन भी बनाए हैं रहना साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2010 और साल 2016 में विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें कि धोनी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और वह बतौर कप्तान भी अपने आपको कई बार टीम इंडिया के लिए साबित कर चुके हैं। एशिया कप में भारत के लिए खिलाड़ी ने 20 पारियों को खेलते हुए 16 छक्के अपने नाम किये है। और इस दौरान खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 91.3 का था धोनी ने एशिया कप में 690 रन किए हैं।
Read More : एशिया कप के इतिहास में इन 4 खिलाड़ियों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, बल्लेबाजों को किया है खूब परेशान