Ambati Rayudu ने सन्यास से की वापसी, अब सीएसके की जर्सी में फिर से करेंगे चौके छक्के की बरसात
By Sangeeta Tiwari On June 16th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

अभी हाल ही में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट का समापन हुआ है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से Ambati Rayudu ने संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब अचानक ही उन्होंने संन्यास से यू टर्न करने का फैसला कर लिया है। अंबाती रायडू फिर से क्रिकेट के मैदान पर खेलने का मन बना रहे हैं। फिर से वह सीएसके की पीली जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। सबसे खास बात यह रही, कि उनके साथ ड्वेन ब्रावो भी खेलते हुए नजर आएंगे, आइए जानते हैं क्या है खबर।
अंबाती रायडू ने सन्यास से यू टर्न का किया फैसला
आईपीएल 2023 खेलने के बाद अभी हाल ही में अंबाती रायडू द्वारा संन्यास का ऐलान कर दिया गया था। इसके साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से भी संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने फिर से क्रिकेट के मैदान पर अब वापसी का निश्चय कर लिया है। फिर से रायडू सीएसके की पीली जर्सी में चौके छक्के जड़ते नजर आएंगे।
हालांकि अंबाती रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे, बल्कि वह मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सस सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जोकि सीएसके के मालिक की ही टीम है। अंबाती रायडू के साथ-साथ मेजर लीग क्रिकेट में ड्वेन ब्रावो, मिशेल सैंटनर और ड्वेन कॉन्वे खेलते नजर आएंगे। यह सभी खिलाड़ी इस दौरान अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे।
Ambati Rayudu will be playing for Texas Super Kings. pic.twitter.com/gtzCbdUGKb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 15, 2023
अंबाती रायडू ने दी जानकारी
सबसे विशेष बात यह है, कि इस बात की पुष्टि खुद अंबाती रायडू द्वारा की जा चुकी है। अब वह टेक्सस सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, वही पीला अलग महाद्वीप उत्तेजित इसके साथ ही इस फ्रेंचाइजी के पूरे स्टाफ में वही खिलाड़ी होंगे, जो सीएसके के हैं। इस टीम में हेड कोच का पद स्टीफन फ्लेमिंग को सौंपा गया है। वही असिस्टेंट कोच का पद एरिक सिमंस को दिया गया है जबकि एल्बी मोर्कल असिस्टेंट कोच के पद पर तैनात होंगे।
View this post on Instagram
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अंबाती रायडू द्वारा संन्यास का ऐलान किया गया था। उन्होंने आईपीएल में 204 मैच खेले थे, जहां वह 4348 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक भी मौजूद थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा है।
Read Also:-लगातार गिरते प्रदर्शन के कारण यह तीन खिलाड़ी हुए टीम से बाहर, अब Team India में वापसी होना नामुमकिन