Mumbai Indians में Kieron Pollard की जगह लेने वाले तीन विस्फोटक खिलाड़ी, एक ने विश्वकप में किया धुआंधार प्रदर्शन

Kieron Pollard जो कि लंबे समय Mumbai Indians का हिस्सा रहे हैं। उनका आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसके चलते उन्होंने सन्यास ले लिया। खबरों के मुताबिक वह मुंबई इंडियंस इसे बतौर बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े रहेंगे।

लेकिन आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अब मुंबई इंडियंस को उनकी रिप्लेसमेंट की तलाश है आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस पोलार्ड के रिप्लेस पर शामिल कर सकती है आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में।

बेन स्टोक्स

साल 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबलाऐ खेलने वाले राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने वाले बेन स्टोक्स नीता अंबानी की टीम में शामिल हो सकते हैं। अब तक आईपीएल के बेन स्टोक्स 43 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 31 राजस्थान रॉयल्स की तरफ से और 12 पुणे सुपरजाइंट्स के तरफ से खेले हैं।

उनका आईपीएल करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अभी हाल ही में अपनी टीम इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने में उनका योगदान रहा है। उसके बाद से वह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए फाइनल में जीत हासिल कर चुके बेन अगर मैंने ऑक्शन के लिए अपना नाम देते हैं, तो मुंबई इंडियंस उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लेगा।

सिकंदर रजा

पिछले कुछ समय से बेहद ही शानदार फॉर्म में चल रहे ज़िंबाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। भले ही उनकी टीम फाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रही हो, लेकिन उनके द्वारा टीम के लिए कई विस्फोटक पारियां खेली गई। किरोन पोलार्ड के संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए सिकंदर रजा एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। अपने हिटिंग पावर के चलते जिंबाब्वे के लिए यह खिलाड़ी कई मुकाबले जीत चुका है।

T20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे रजा जिंबाब्वे की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी रहे, उनके द्वारा आठ पारियों में 27.37 की औसत से 219 रन बनाए गए। उनके बल्ले से इस दौरान 147.97 के सहयोग के साथ 16 चौके और 11 छक्के लगाए गए, इसके अतिरिक्त उनके द्वारा 6.50 की इकानॉमी रेट की सहायता से 10 विकेट हासिल किए गए, इसी के साथ सिकंदर रजा टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने।अब सिकंदर रजा का नाम अगर नीलामी में शामिल होता है, तो उन पर नीता अंबानी द्वारा बोली लगाई जा सकती है।

फिन‌ एलन

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फिन एलन का नाम भी शामिल है। अब तक अपने आप को साबित करने के लिए उन्हें अधिक मौके नहीं मिल सके, लेकिन उनके द्वारा 23 टी20 मैच खेले गए, जिनमें वह 564 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके अतिरिक्त क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में इस खिलाड़ी के नाम एक शतक भी दर्ज है। T20 वर्ल्ड कप में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए उनकी फार्म को नजरअंदाज कर पाना काफी मुश्किल होगा। ऐसी सिचुएशन में यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलता नजर आ सकता है।

Read Also:-न्यूज़ीलैंड में सीरीज जीतकर घमंड से इतराए हार्दिक, रोहित पर कसा तंज और गिना डाली वर्ल्ड कप में हुई गलतियां