IPL के मिनी ऑक्शन में यह 3 खिलाड़ी होंगे बहुत महंगे, जिनमें नंबर एक पर कप्तान शामिल
By Sangeeta Tiwari On December 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों पर है, जिसके लिए कोच्चि में आगामी 23 दिसंबर को आईपीएल का मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन के दौरान 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। जिसमें भारत सहित 14 देशों के और भी खिलाड़ी शामिल होंगे। इस मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी शामिल होंगे। जिन पर आईपीएल फ्रेंचाइजी बड़ी से बड़ी कीमत लगाने से पीछे नहीं हटती।
आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं, ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा सकते हैं।
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन द्वारा अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंचाया गया है। पिछले साल इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी, लेकिन ऑक्शन के पहले ही टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन के दौरान कई फ्रेंचाइजियॉ इस खिलाड़ी को करोड़ों रुपए की बोली लगा अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास कर सकती है।
जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते थे। वह अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सके थे जिसके चलते ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें रिलीज कर दिया गया था।
गेंदबाजी के साथ-साथ यह खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी में भी माहिर है उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए कई आईपीएल फ्रेंचाइजी हो द्वारा उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा सकते हैं।
डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल पिछले साल आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे। इस साल फ्रेंचाइजी द्वारा ऑक्शन से पहले ही टीम से उन्हें रिलीज कर दिया गया है।
डेरिल एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के साथ-साथ बड़े-बड़े छक्के लगाने की भी काबिलियत रखते हैं। जिसके चलते ऑक्शन के दौरान उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई टीमों द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा सकते हैं।