3 ऐसे Cricketer जिनके नंबर की जर्सी पहनना किसी के लिए नहीं है संभव, फैंस कर देंगे बुरी तरह से ट्रोल

By Sangeeta Tiwari On November 18th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

Cricketer

क्रिकेट का खेल एक ऐसा खेल माना जाता है जो अपने प्रशंसकों के दिल के बहुत करीब होता है। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे Cricketer सामने आए जो इंसान की लेख से यह कई गुना आगे निकल गए और उनके चाहने वालों द्वारा उन्हें भगवान की तरह पूजा जाने लगा। किस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे तीन क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिनके द्वारा पहनी गई जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर साबित कर दिया गया।

फिल ह्यूज

सिर पर गेंद लगने के बाद साल 2014 में हयूज की मृत्यु हो गई। 64 नंबर की जर्सी पहनकर यह खिलाड़ी मैदान पर क्रिकेट खेलता था लेकिन एक ऐसे खिलाड़ी के निधन के बाद जर्सी नंबर 64 को उनके सम्मान में हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया अब कभी भी ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी 64 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा।

पारस खड़का

साल 2021 में नेपाल के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान पारस खड़का द्वारा सन्यास की घोषणा की गई। पारस की जर्सी का नंबर 77 नंबर था। उनके सम्मान में नेपाल क्रिकेट बोर्ड द्वारा इस नंबर की जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया। अब नेपाल के किसी भी खिलाड़ी को 77 नंबर की जर्सी पहनने का अधिकार नहीं है।

सचिन तेंदुलकर

मैदान पर सचिन तेंदुलकर 10 नंबर की जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलने के लिए उतरते थे। लेकिन सचिन के टीम इंडिया से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहनकर भारत की तरफ से मैदान पर खेलने के लिए उतरे। जिसके बाद बीसीसीआई और शार्दुल ठाकुर की जमकर आलोचना की गई। बोर्ड द्वारा तय किया गया कि हमेशा के लिए 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया जाए।

Read Also:-WI vs IRE T20 : करो या मरो वाली स्थिति में खेला जाएगा वेस्टइंडीज और आयरलैंड का मुकाबला, जानिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11