धोनी की कप्तानी में खेलने वाले इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल में खुद कप्तानी कर अपने नाम की ट्रॉफी
By Manika Paliwal On August 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि खिलाड़ी की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने कई सारे बड़े बड़े टूर्नामेंट के मैचों को अपने नाम किया है। इतना ही नहीं भविष्य के लिए धोनी द्वारा टीम इंडिया को काफी सारे बेहतरीन खिलाड़ी भी मिले हैं। जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की है।
आज हम आपको इस लिस्ट में 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान खेले हैं और इनको धोनी ने काफी बेहतरीन ट्रेनिंग भी दी है।
Read More : 2022 में बदले गए 7 कप्तान, जानिए कौन सा खिलाड़ी साबित हुआ बेहतरीन कप्तान आकड़ें देते है गवाही
हार्दिक पांड्या

टीम के फौलादी स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। क्योंकि इस खिलाड़ी ने हाल ही में आईपीएल की नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस उसी के शिखर पर पहुंचाया था। आपको बता दें कि गुजरात टीम की कप्तानी इस खिलाड़ी के हाथों में दी गई थी और यह खिलाड़ी आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे सफल साबित हुआ है।
हालांकि शायद ही आप लोगों को यह बात मालूम होगी कि टीम इंडिया में धोनी की कप्तानी के दौरान हार्दिक पांड्या को t20 में डेब्यू करने का मौका मिला था और इस खिलाड़ी ने धोनी की कप्तानी में कई सारे मैच खेले हैं। हालांकि धोनी कई बार इस खिलाड़ी को क्रिकेट के ज्ञान देते हुए भी दिखाई देते हैं।
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी के काफी नजदीकी मित्र माने जाते हैं। साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया को जीतने के लिए खिलाड़ी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर रह चुके हैं और इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में आईपीएल का टूर्नामेंट दो बार अपने नाम किया है।
रोहित शर्मा

साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान इस खिलाड़ी ने अपना डेब्यू दर्ज किया था। हालाकि रोहित मिडिल ऑर्डरमें बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। लेकिन धोनी के एक फैसले ने इस खिलाड़ी की पूरी जिंदगी बदल दी धोनी ने इस खिलाड़ी को बतौर ओपनर मौका दिया और इस खिलाड़ी के करियर में चकाचौंध आ गई। आपको बता दें कि आगे चलकर रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली और इस खिलाड़ी ने कप्तानी संभालते हुए 5 बार मुंबई को आईपीएल का विजेता बनाया।
Read More : क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे चतुर कप्तान! मैदान पर चाणक्य जैसा चलता है दिमाग