T20 World Cup के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम हो सकती है ऐसी
By Sangeeta Tiwari On October 12th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर नवंबर के महीने में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मेगा इवेंट 2022 के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय शेष रह गया है। जिसके लिए बहुत से देशों के द्वारा अपनी टीम की घोषणा की जा चुकी है। और जल्द ही बाकी बची हुई टीमों की भी घोषणा हो जा सकेगी। जिनमें भारतीय टीम की घोषणा 16 सितंबर को की जा चुकी है लेकिन चयनकर्ताओं द्वारा टीम का चयन करना काफी मुश्किल हो रहा था, इस चयन को लेकर चयनकर्ताओं के सामने कई तरह के सवाल खड़े हुए थे जिनका जवाब ढूंढना उनके लिए बहुत ही मुश्किल था।
कुछ दिन पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के द्वारा बयान दिया गया, कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए लगभग 95% टीम फाइनल हो चुकी है। मात्र एक, दो खिलाड़ियों का चयन करना शेष रह गया है, आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से वह खिलाड़ी थे जो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया की संभावित टीम में शामिल हो सकते थे।
ओपनर बल्लेबाज
एशिया कप के दौरान ओपनर बल्लेबाज के रूप में भारत के लिए खेले गए मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ खेल राहुल ओपनिंग करते नजर आए थे। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खेलना बेहद मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में ओपनर बल्लेबाजों मैं बदलाव के कोई चांसेस नजर नहीं आ रहे हैं अपनी जोड़ी के रूप में केएल राहुल और रोहित शर्मा को ही उतारा जाएगा और नंबर 3 पर विराट कोहली का खेलना निश्चित माना जा रहा है।
मिडिल ऑर्डर
वही मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है। क्योंकि चोटिल होने के कारण शायद रवींद्र जडेजा चयन के लिए मौजूद नहीं हो पाएंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दिनेश कार्तिक के अतिरिक्त ईशान किशन भी शामिल किए जा सकते हैं।
Read Also:- इन पांच क्रिकेटरों के कंधों पर टिकी Team India से डरती है सभी दिग्गज टीमें
गेंदबाज
वहीं भारतीय टीम में गेंदबाजी के दौरान शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किए जा सकते हैं तो वहीं युज़वेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन स्पिनर के रूप में टीम में शामिल किए जा सकता है।
T20 World Cup 2022 के लिए भारत की चयनित संभावित टीम
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 के लिए भारत की संभावित टीम में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान) विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा ,भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युज़वेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के नाम शामिल हैं।
Read Also:-T20 World Cup खेलने को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दिए हुड्डा-चहल, शेयर किया पहला वीडियो