WPL Auction 2023 : इंग्लैंड की नताली सीवर ब्रंट मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई तनातनी, इस टीम ने मारी माजी

By Manika Paliwal On February 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

WPL Auction 2023 : इंग्लैंड की नताली सीवर ब्रंट मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई तनातनी, इस टीम ने मारी माजी

वुमंस प्रीमियर लीग को लेकर ऑक्शन आज मुंबई में जारी है। वहीं इस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आयोजन 4 से 26 मार्च के बीच में खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने वाली इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी। यानी की एक टीम में 18 खिलाड़ियों की मौजूदगी होगी।

Read More : WPL 2023 Auctions : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस टीम का हिस्सा बनी भारतीय महिला टीम की कप्तान

मुंबई इंडियंस ने नताली को किया अपने खेमे में शामिल

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी नताली सिवर ब्रंट वूमेन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ खेलती हुई दिखाई देने वाली है। 50 लाख के बेस प्राइस वाली नताली के लिए मुंबई इंडियंस यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के बीच काफी तनातनी देखी गई। लेकिन आखिरी में बाजी मुंबई की टीम ने मारी। और इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी को 3.20 करोड रुपए देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया।

खिलाड़ी का क्रिकेट करियर

बात अगर इंग्लैंड की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 512 रन बनाने का काम किया है। इसी के साथ उन्होंने इस फॉर्मेट में 10 विकेट भी लिए हैं वहीं 94 वनडे मुकाबले खेलते हुए जहां इस खिलाड़ी ने 3009 रन बनाए हैं। तो वहीं यह 65 विकेट लेने में भी कामयाब हुई है। टी20 में खिलाड़ी के पास शानदार रिकॉर्ड है। 104 टी-20 मुकाबले खेलते हुए 1999 रनों के साथ 78 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

Read More : WPL 2023 Auction: करोड़ो की बोली लगने बाद कैसा था स्मृति मंधाना का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो