Womens IPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर लगी सबसे पहली बोली, करोड़ो की रकम के साथ आरसीबी में हुई शामिल

By Manika Paliwal On February 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

स्मृति मंधाना पर लगी सबसे पहली बोली, करोड़ो की रकम के साथ आरसीबी में हुई शामिल

वुमंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। जिओ वर्ल्ड जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है। जिसमें भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान स्मृति मंधाना को बड़ी राशि देकर के खरीदा गया है। जहां उनका बेस प्राइस महज 50 लाख था तो वही इस महिला खिलाड़ी के ऊपर करोड़ों की बोली लगी है।

Read More : IPL Auction के लिए खिलाड़ियों के नाम दर्ज, देखिए लिस्ट किस देश से आएं कितने आवेदन

आरसीबी ने मारी बाजी

वुमंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में सबसे पहली खिलाड़ी स्मृति मंधाना रही । जहां स्मृति को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस में पहली बड़ी बोली लगाई तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स में भी आगे बोली लगाई दिल्ली के हटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन आखिरी में आरसीबी ने बाजी मार ली और खिलाड़ी को 3.40 लाख रुपए देकर टीम का हिस्सा बनाया।

दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में शामिल

26 साल स्मृति दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में शामिल है। अभी तक भारत के लिए उन्होंने 2651 रन बनाए हैं उनके बल्ले से यह रन 27.1 30 की औसत के साथ 123.13 की स्ट्राइक रेट के साथ निकले हैं। स्मृति के नाम पर इस फॉर्मेट में जहां 20 अर्धशतक शामिल है। तो वही वह अभी तक 50 छक्के मार चुकी है इसी वजह से वह मन प्रीमीयर लीग की नीलामी मिस खिलाड़ी के ऊपर खूब तनातनी देखी गई।

मौजूदा समय में चोटिल चल रही है खिलाड़ी

स्मृति मंधाना अभी भी चोटिल चल रही है। उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट है। इसकी वजह से ही पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में नहीं खेल पाई हैं। उनका हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं है वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाई थी। उससे पहले ट्राई सीरीज के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी गोल्डन डक का शिकार हो गयी थी।

टीम – आरसीबी
रकम 3 करोड़ 40 लाख

Read More : बांग्लादेश प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेगा ये भारतीय खिलाड़ी, भारत को जीता चूका है वर्ल्ड कप का ख़िताब