वेजिटेरियन होकर भी विराट ने खाया तला हुआ कीड़ा, खिलाड़ी को करेले से सबसे ज्यादा नफरत
वेजिटेरियन होकर भी विराट ने खाया तला हुआ कीड़ा, खिलाड़ी को करेले से सबसे ज्यादा नफरत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को दुनिया के सबसे हिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। कोहली अपनी फिटनेस को लगातार बरकरार रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। हालांकि विराट अभी वेजिटेरियन है। पूरी दुनिया जानती है कि वह cholle-bhature के कितने शौकीन हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में एक एक ऐसी डिश का खुलासा किया है। जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इतना ही नहीं विराट ने यह भी बताया है कि वह इस डिश से नफरत करते है।

Read More : ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत को मिला WTC Points Table में फायदा, फाइनल खेलने की दहलीज पर पहुंची टीम इंडिया

मलेशिया में खाया था तला हुआ कीड़ा

विराट कोहली ने एक प्रमोशनल चैट में इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने अनजाने में एक बार तला हुआ कीड़ा खा लिया था। जिसे वह दोबारा कभी नहीं खाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दरअसल यह घटना मलेशिया की है और उस दौरान उन्होंने कुछ आर्डर किया जो शायद एक तला हुआ कीड़ा था। विराट से पूछा गया ऐसा कौन सा फूड आइटम है जिसे वह पसंद नहीं करते इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह करेला है जिसे वह बिल्कुल पसंद नहीं करते

बताया आखिरी बार कब खाए थे छोले भटूरे

इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से जब पूछा गया कि आप ने आखिरी बार अपना फेवरेट फूड छोले भटूरे कब खाया था। उन्होंने कहा कि छोले भटूरे खाए 3 साल हो गए हैं। वह तारीख थी 15 अगस्त 2015 उस दिन मैंने छोले भटूरे की एक बाईट ली थी और मैं अपने करियर में पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहता हूं। ताकि में अपना फेवरेट खाना खा संकू।

अपने नाम दर्ज किया यह खास रिकॉर्ड

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 25000 रन पूरे किए हैं। वह 25000 रन का आंकड़ा 50 प्लस की औसत से छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। इतना ही नहीं वह सबसे तेज 25000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।