किसी ने पहाड़ों पर तो किसी ने विदेश में किया नए साल का स्वागत, जानिए स्टार क्रिकेटर कहां कर रहे है न्यू ईयर सेलिब्रेट
By Manika Paliwal On January 1st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

नए साल के मौके पर क्रिकेट जगत के कई सारे खिलाड़ी जहां अपने परिवार दोस्तों के साथ जश्न मना रहे हैं। तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपने परिवार व बच्चों के साथ मिलकर साल 2023 का स्वागत किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस बार नए साल के मौके पर कोई भी मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने का काफी अच्छा मौका था। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस किस खिलाड़ी ने किस तरह से नए साल का स्वागत किया है।
Read More : सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, ये दिग्गज क्रिकेटरो का भी हुआ है भयानक कार एक्सीडेंट, जिसमें एक की तो चली गयी जान
https://www.instagram.com/p/Cm26y98h6s8/
सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया है। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में है और नए साल का जश्न मना रहे हैं। धोनी साक्षी ने अपने नए साल के जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/Cm3XL33PDiP/
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ हैं और उनकी बेटी भी उनके साथ में मौजूद है। अनुष्का ने विराट के साथ फोटो को शेयर किया है और इस बात की जानकारी दी है। बता दें यह कपल भी दुबई में मौजूद है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बर्फ के साथ खेलते हुए अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है और साथ ही नए साल की बधाई दी है
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह इस समय अपनी पत्नी के साथ और परिवार के साथ लॉस एंजिलिस में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ विदेश में नए साल का जश्न मनाया है।
Read More : बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन ने तोड़ा 34 साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास