पंत के फैंस के लिए आई बुरी खबर खिलाड़ी की होगी प्लास्टिक सर्जरी, जानिए आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत
By Manika Paliwal On December 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे कार एक्सीडेंट हुआ है। तब से लेकर लगातार उनकी चोट पर सोशल मीडिया पर अपडेट ओं का सिलसिला जारी है। उनके फैंस काफी चिंतित हैं हर कोई उनके सलामती की दुआ कर रहा है। आपको बता दें कि पंत का कार दुर्घटना के दौरान गंभीर तरीके से एक्सीडेंट हुआ था।
जिसमें वह काफी घायल हो गए थे। इन सबके बीच सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि भयानक एक्सीडेंट के बाद भी पंत ने जैसे-तैसे अपने आप को गाड़ी से बाहर निकाला। अगर वह गाड़ी से खुद को बाहर नहीं निकलते तो शायद बड़ा हादसा भी हो सकता था।
पंत के शरीर पर आई है गंभीर चोट
दुर्घटना के बाद पंत को सिर में काफी गहरी चोट आई है। लगातार उनके सिर में भी काफी सारी चोटें आई हैं उनके सिर से काफी खून भी बह रहा था। इसके अलावा उनकी पीठ का कुछ हिस्सा भी जल चुका है। गाड़ी में आग लगने के कारण पंत ने शीशा तोड़ कर खुद को बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान को जख्मी हो गए। पीठ के निचले हिस्से में काफी चोट के निशान मिले। इतना ही नहीं ऋषभ पंत के पैरों में भी फ्रैक्चर बताया जा रहा है और कई जगहों पर उन्हें प्लास्टिक सर्जरी भी कराने की जरूरत पड़ सकती है।
हो सकती है पंत की प्लास्टिक सर्जरी
जिस डॉक्टर ने ऋषभ पंत का इलाज किया है उसने कहा है कि पंत के सिर में दो घाव है। लेकिन उन्हें टांके नहीं लगाए गए हैं। डॉ नागर ने यह भी बयान दिया है कि मैक्स अस्पताल में उनकी सिफारिश की गई है। जहां प्लास्टिक सर्जनों ने देख रहे हैं हो सकता है कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराई जाए। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है अगर इसकी जरूरत पड़ी तो देहरादून नहीं होगी या फिर दिल्ली लाया जाएगा।
IP3:L 202 भारतीय टीम से बाहर हुए इन 2 खिलाड़ियों की आईपीएल में चमकेगी किस्मत, करोड़ों की बोली लगना तय!