14 रन बनाने वाले सूर्यकुमार को लेकर ये क्या बोल गए रोहित शर्मा, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

By Manika Paliwal On January 25th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

रोहित शर्मा के बाद ये खिलाड़ी बनेगा भारत का अगला वनडे कप्तान, दिखाई देती है धोनी की झलक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत ने जीत कर अपने नाम किया है। बता रहे हैं कि भारत ने 90 रनों से इस मुकाबले को जीतकर न्यूजीलैंड के साथ इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और शुभ्मन गिल की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। जिसने टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। लेकिन रोहित शर्मा ने पूरे 3 साल के बाद कोई शतकीय पारी खेली है।

Read More : भारतीय टीम टूटा दुखों का पहाड़, चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक

मैंने सिर्फ 12 मुकाबले ही खेले हैं

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के बारे में भी बातचीत की और कहा कि बार-बार इस बात को दिखाया जा रहा है कि मैंने 3 साल बाद शतकीय पारी खेली है। लेकिन आप इस बात को देखिए ” मैंने सिर्फ इन 3 सालों में 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इस पर बातचीत करते हुए कहा कि

“भले ही मेरे बल्ले से तीन साल में यह पहला शतक निकला हो लेकिन ये भी पता होना चाहिए कि मैने इस दौरान सिर्फ 12 वनडे ही खेले हैं. प्रसारण के दौरान बार-बार यह दिखाया गया कि तीन साल में पहला शतक है, लेकिन कभी कभी वो चीज भी ध्यान देना चाहिये. प्रसारक को भी सही चीज दिखाना चाहिये.”

सूर्यकुमार यादव पर भी दिया बड़ा बयान

मुकाबले में 14 रन बनाकर विकेट गंवाने वाले सूर्यकुमार यादव पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दें इसलिए उन्होंने कहा है कि

“हम पिछले साल काफी टी20 क्रिकेट खेला है और इस फॉर्मेट में वर्तमान में कोई भी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से बेहतर नजर नहीं आता. सूर्यकुमार यादव ने दो सेंचुरी लगाई हैं. मुझे नहीं लगता कि किसी और ने ऐसा किया है। “

शार्दुल ठाकुर की की तारीफ
शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने अपनी बात को सबके सामने रखा उन्होंने कहा कि

“इस फॉर्मेट में हुनर का इस्तेमाल कैसे करना है ये शार्दुल को अच्छे से पता है. उसने न्यूजीलैंड के कप्तान को बेहतरीन गेंद पर पवेलियन भेजा. इसके लिए विराट, हार्दिक ने शार्दुल के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था। “

Read More : भारतीय क्रिकेट के इस खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में किया था प्रपोज, जल्द करेंगे शादी