सुरेश रैना को देखते ही बेकाबू हुआ पाकिस्तानी दिग्गज का बेटा, भागकर कसकर लगा लिया गले
By Manika Paliwal On November 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी क्रिकेटर सुरेश रैना इस समय अबू धाबी में T10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेल रहे हैं। डेक्कन ने अबू धाबी को 35 रन से हराकर शानदार तरीके से जीत को अपने नाम किया। हालाकिं इस मुकाबले में रैना महज 0 पर ही आउट हो गए। लेकिन इस बीच उनकी मुलाकात पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी से हुई। जिसकी वजह से वो एक बार फिर से सुर्खियों में आगये। इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।
Read More : बांग्लादेश प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेगा ये भारतीय खिलाड़ी, भारत को जीता चूका है वर्ल्ड कप का ख़िताब
आजम खान से हुई सुरेश रैना की मुलाकात
दरअसल डेक्कन ग्लैडिएटर्स की वजह से सुरेश रैना अभी अबू धाबी में है। इस दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोईन अली के बेटे आजम खान से हुई। वो रैना को देखकर इतने ज्यादा उत्साहित हो गए कि उन्होंने रैना को तुरंत कसकर गले लगा लिया। इतना ही नहीं रैना के साथ अपनी इस मुलाकात की एक तस्वीर उन्होंने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर की है और साथ ही भारत और पाकिस्तान की दोस्ती का कैप्शन भी दिया है।
6 सितंबर 2022 को लिया था संन्यास
रोड सेफ्टी वर्ल्ड कप की शुरुआत से ठीक पहले 6 सितंबर 2022 को सुरेश रैना ने सभी तरीके के क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। सन्यास लेने के साथ ही यह बातें हो गई थी कि वह टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। सन्यास की घोषणा करते समय इस बात की जानकारी भी दी थी कि दुनिया भर की तमाम T20 लीग ने उनसे संपर्क किया और भविष्य में वह विदेश में खेलते हुए भी नजर आएंगे।