RCB VS DC : सोमवार के दिन होगी आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग, क्या होगा मौसम और पिच का मिजाज
By Manika Paliwal On March 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक और जीत हासिल करके लीग में अपनी बढ़त बनाई गई तो वही आरसीबी हर हाल में इस लीग में अपना पहला मुकाबला जीतने की कोशिश करेगी। क्या होगी दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसा होगा पिच का मिजाज जानते हैं पूरी डिटेल
पिच रिपोर्ट
तेज गेंदबाजों को यहां पर काफी मदद मिलने वाली है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 150 रन बना लेती है। दूसरी टीम पर दबाव बन सकता है पिच में काफी उछाल है लेकिन अगर बल्लेबाज भी टीम शुरुआती छह विकेट बचा ले तो गेंदबाज टीम पर भारी पड़ सकती है यहां का आउटफील्ड भी तेज होगा तेज गेंदबाज लय से भटके तो खूब रन लुटा सकते हैं।
वेदर रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम के मौसम के बारे में करें तो 13 मार्च को गर्मी रहने वाली है। तापमान 26 डिग्री से 37 डिग्री तक रहने वाला है मैच में बारिश होने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। इसका मतलब है कि विमिंस प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में किसी भी प्रकार की कोई भी रुकावट नहीं आएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, लौरा हैरिस, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, सहाना पवार, कोमल जंजाद, रेणुका ठाकुर