Rahul Tripathi: 12 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी, 6 ओवर में भारत ने जड़ दिए 121 रन, फिर भी 3 रन से टूटा जीत का सपना!
By Pavan Kumar On October 31st, 2026

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने ऐसी आतिशी पारी खेली कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। महज 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले rahul tripathi ने मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात कर दी। भारत ने छह ओवर के इस मुकाबले में 121 रन भी बना डाले, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत से सिर्फ तीन रन दूर रह गई। बाउल सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 124 रन का लक्ष्य बचाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मार्टिन एंडरसन और एड बर्नार्ड ने इंग्लैंड को पहुंचाया बड़े स्कोर तक
मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की शुरुआत आक्रामक रही। मार्टिन एंडरसन ने महज 13 गेंदों पर 51 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। एंडरसन के अलावा एड बर्नार्ड ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 14 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए।
इन दोनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने निर्धारित छह ओवर में 2 विकेट खोकर 124 रन बना दिए। भारत के सामने जीत के लिए 125 रन का लक्ष्य था।
यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh का BCCI सिलेक्टर्स को साफ संदेश, अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को ODI में मौका नहीं मिला तो टैलेंट के साथ होगी नाइंसाफी!
राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंदों में बनाए नाबाद 56 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नीतीश राणा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शशांक सिंह ने मोर्चा संभाला और 9 गेंदों में 29 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए।
लेकिन असली धमाका राहुल त्रिपाठी के बल्ले से देखने को मिला। उन्होंने महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 14 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 7 छक्के निकले। कप्तान क्रुणाल पांड्या ने भी 7 गेंदों पर 28 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे।
THE OLD TRIPATHI MAGIC! Rahul went 6, 6, 6 in Hong Kong! 🤩
#RahulTripathi #HongKongSixes https://t.co/9gs67nVNHa
— CREX (@Crex_live) October 31, 2026
आखिरी ओवर तक चला मुकाबला, फिर भी हाथ लगी हार
भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी गेंद तक जीत की कोशिश की, लेकिन टीम 6 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया। भारत के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक रही क्योंकि त्रिपाठी और क्रुणाल की तूफानी पारियां भी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकीं।
इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत को पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ भी हार मिली थी। पाकिस्तान ने 88 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था, जबकि यूएई ने भारत के 94 रन के जवाब में बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज की थी।