इन 15 खिलाड़ियों के आगे पाकिस्तान हो जाएगा झुकने को मजबूर, Asia Cup के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम हुई तैयार

By Sangeeta Tiwari On September 17th, 2024 | Last updated on October 17th, 2026

इन 15 खिलाड़ियों के आगे पाकिस्तान हो जाएगा झुकने को मजबूर, Asia Cup के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम हुई तैयार

Asia Cup का महा मुकाबला 30 अगस्त को भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित कुल 6 टीमों के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इन कारणों से भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी का यह सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है। एशिया कप के बाद ही 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इन्हीं कारणों के चलते एशिया कप की जंग जो खिलाड़ी जीतता है वही वर्ल्ड चैंपियन बनने का भी असली हकदार माना जाएगा। लेकिन कौन सी टीम चैंपियन बनेगी यह तो वक्त ही बताएगा। अभी भारतीय टीम में एशिया कप के स्क्वाड के लिए किन 15 खिलाड़ियों को मौका दिया जाने वाला है, आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं।

एशिया कप 2023 के लिए 48 घंटे के अंदर एशिया कप का ऐलान किया जा सकता है। अभी एशिया कप के लिए टीम के ऐलान को लेकर तेजी से विचार विमर्श किया जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की काफी लंबी बातचीत हुई और यह भी हो सकता है कि एशिया कप के लिए वही टीम को फाइनल भी कर दिया गया हो। एशिया कप के स्क्वॉड में किन 15 खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, यह तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा। लेकिन आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों का एशिया कप खेलना निश्चित माना जा रहा है, और अगर इन 15 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में मौका मिला तो श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान सभी टीमें रोहित शर्मा के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो जाएंगी।

इन खिलाड़ियों का चयन होना तो है निश्चित

भारतीय टीम एशिया कप 2023 के दौरान उन खिलाड़ियों को अवश्य मौका देगी, जो वर्ल्ड कप 2023 में खेलेंगे। अब ऐसी स्थिति में पहले उन खिलाड़ियों का नाम जान ले जिनका एशिया कप मुकाबला खेलना बिल्कुल निश्चित है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा यह तीन ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनका एशिया कप में खेलना पूर्णतया तंय है।

एशिया कप का टिकट आखिर किसे मिलेगा ?

ईशान किशन : वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में ईशान किशन ने जैसा प्रदर्शन किया, उसके बाद एशिया कप स्क्वॉड में मौका मिलना तय माना जा रहा है। वेस्टइंडीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ते हुए ईशान किशन ‘मैन ऑफ द सीरीज’ से पुरस्कृत हुए। वह एक अच्छे विकेटकीपिंग की भी क्षमता रखते हैं। राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा का भरोसा भी ईशान किशन ने जीत लिया है।

सूर्यकुमार यादव :‌ वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव ने भले ही खराब प्रदर्शन क्यों न किया हो, लेकिन भारतीय टीम इस खिलाड़ी पर अपना दांव अवश्य खेलेगी, क्योंकि सूर्यकुमार यादव के पास जिस तरह के बेहतरीन शॉट हैं, और वह अपने जिस बेहतरीन अंदाज के चलते खेल बदलने की काबिलियत रखते हैं। ऐसा टैलेंट मौजूदा दौर में किसी अन्य बल्लेबाज में नजर नहीं आता। इसका मुख्य कारण यह है कि सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में जगह एक्स फैक्टर के तौर पर मिल सकती है।

संजू सैमसन : संजू सैमसन को लेकर अभी यह बड़ा सवाल उठ रहा है, कि उन्हें एशिया कप के दौरान मौका दिया जाएगा अन्यथा नहीं, क्योंकि वनडे फॉर्मेट में इस खिलाड़ी का काफी बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसके साथ ही खबरों के मुताबिक श्रेयश अय्यर अभी पूर्ण रूप से फिट नहीं हो सके हैं, ऐसी स्थिति में संजू सैमसंग की किस्मत चमक सकती है।

केएल राहुल : दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल को एशिया कप स्क्वॉड में मौका दिया जाएगा, अन्यथा नहीं इसका फैसला उनकी फिटनेस करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर वह फिट हो चुके हैं और बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग की शुरुआत भी कर दी है, तो ऐसी स्थिति में एशिया कप में वह खेलते नजर आएंगे।

ऑलराउंडर पर होगी तगड़ी लड़ाई

भारतीय टीम में ऑलराउंडर को लेकर मामला अटक सकता है, जिसका मुख्य कारण यह है कि हार्दिक पांड्या का खेलना तो तय ही है, लेकिन उसके अतिरिक्त दूसरे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में खेलते नजर आएंगे। लेकिन अब तीसरा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल में से आखिर कौन होगा यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि भारत की परिस्थितियां स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के फेवर में रहती हैं और कुछ ऐसा ही श्रीलंका में भी नजर आएगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस बात का फैसला करना ही होगा कि आखिर वह किसका चयन करेंगी?

बुमराह पर क्या होगा फैसला ?

एशिया कप के दौरान जसप्रीत बुमराह का खेलना भी तय है। वह आयरलैंड में तीन मैचों की सीरीज में कप्तानी की बागडोर संभालते नजर आएंगे। अगर उन्हें आयरलैंड भेजा गया, तो इसका तात्पर्य होगा कि वह पूर्णता फिट हो चुके हैं और वह एशिया कप स्क्वाड में भी खेलते नजर आएंगे।

‘कुलचा’ को मिलेगा मौका

वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जाएगा, जिसके चलते युज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव को भी एशिया कप में मौका मिल सकता है। यह दोनों खिलाड़ी विकेट टेकर है, और जैसा प्रदर्शन अभी कुलदीप यादव ने किया है उसे देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता कि उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। वही युजवेंद्र चहल को भी भले ही भारतीय टीम अभी वनडे फॉर्मेट में बिठाए रखती हो, लेकिन रोहित शर्मा को यह बात अच्छे से मालूम है, कि एशिया कप और वर्ल्ड कप के दौरान रिस्ट स्पिनर्स की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी।

एशिया कप के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम : एशिया कप के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में  रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर/अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन के नाम शामिल है।

Read Also:-Video : सर Ravindra Jadeja ने लगाए रोड पर ठुमके, लूटी महफिलें, रिवाबा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना