काव्या मारन को भरे मैदान में मिला शादी का प्रपोजल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
काव्या मारन को भरे मैदान में मिला शादी का प्रपोजल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल में जब भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैदान में उतरती है तो फैंस की टीम के खेल पर काफी नजर रहती है। इसके साथ ही काव्या मारन भी लगातार अपनी टीम को चीयर करती हुई नजर आती है। वैसे तो काव्या मारन सोशल मीडिया पर भी खूब छाई हुई है। जब आईपीएल का ऑक्शन होता है। तो कौन सा खिलाड़ी खरीदना है इस पर कितनी कीमत लगानी है यह भी काव्या मारन ही तय करती है। क्योंकि वह इस टीम की सह मालकिन है। एक बार फिर से काव्या सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल इसके पीछे क्या है माजरा चलिए बताते हैं।

Read More : “किसी फ्रेंचाइजी के पास इतना पैसा नहीं जो उसे खरीद सके” आईपीएल नीलामी में अन्सोल्ड रहे खिलाड़ी पर गंभीर का बड़ा बयान

काव्या मारन को मिला शादी का प्रपोजल

दअसल काव्या मारन को शादी का प्रपोजल मिला है हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाई है कि जिसने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया है। उसके बारे में काव्या मारन को पता भी है या नहीं लेकिन इस भी सोशल मीडिया पर वह लगातार ट्रेंड हो रही है। लोग इसको लेकर के तरह-तरह के मीम्स भी बना रहे हैं आईपीएल के अगले सीजन में वह फिर से स्टेडियम में अपनी टीम को शेयर करती हुई दिखाई देंगी।

इस व्यक्ति का काव्या पर आया दिल

दरअसल काव्या मारन इस वक्त दक्षिण अफ्रीका में है वहां पर sa20 खेली जा रही है। जिसमें बाकी आईपीएल फ्रेंचाइजी उनकी तरह ही एसआरएच ने भी सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम खरीदी है गुरुवार को उनकी टीम का मैच था और जब टीम मैदान पर होती है तो कैमरों की नजर उन्हीं पर होती है इसी बीच पर्ल के बोलैंड में जो मैच हो रहा था। और उसी दौरान उन्हें एक दर्शक ने शादी का प्रस्ताव दिया।

फैन ने कार्ड पर दिया प्रपोजल

दरअसल उनके एक फैन ने उन्हें कार्ड में ही शादी का प्रपोजल दिया। जिस पर उसने लिखा था कि काव्या मारन विल यू मैरी मी इसी के साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस वीडियो को एसए20 के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। फैंस पर खूब रिएक्शंस भी दे रहे हैं आपको बता दें कि काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सह मालकिन है।

Read More : आईपीएल 2023: क्रिकेट के मैदान में 151 के स्ट्राइक से मचाता है तूफान, मुंबई और सीएसके के बीच होगी खिलाड़ी को खरीदने की होड़