IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने खोला कैमरन ग्रीन के लिए अपना बटुआ, करोड़ों रूपए की मोटी रकम के साथ खिलाड़ी हुआ मालामाल

By Manika Paliwal On December 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने खोला कैमरन ग्रीन के लिए अपना बटुआ, करोड़ों रूपए की मोटी रकम के साथ खिलाड़ी हुआ मालामाल

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। आईपीएल के 16 वे संस्करण के लिए कोच्चि में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन भी जारी है। जहां ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लगाई गई है और इस टीम ने 17.50 लाख की बड़ी मोटी बोली लगाकर इसे अपने खेमे में शामिल किया है। तो ये ;खिलाड़ी किस टीम में शामिल हुआ है यह खिलाड़ी चलिए आपको बताते हैं विस्तार से।

Read More : ख़त्म हुई मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी टेंशन, टीम को मिला किरोन पोलार्ड की जगह 174 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज

मुंबई की टीम में शामिल हुए कैमरून ग्रीन

मुंबई इंडियंस ने कैमरून की टीम को 17.50 लाख की मोटी रकम के साथ अपने खेमे में शामिल किया है। ग्रीन के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच काफी लंबी टक्कर देखने को मिली। लेकिन मुंबई ने बाजी मारी और ग्रीन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। हालांकि खास बात यह है कि कैमरून ग्रीन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था जिसका उन्हें इनाम आईपीएल में मिल गया।

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 18.50 लाख में खरीदा गया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन चुके हैं। लेकिन उनके बाद सबसे बड़ी बोली कैमरून ग्रीन पर लगी है। कैमरून ग्रीन 17 करोड़ 50 लाख रुपए लेकर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।

खिलाड़ी का क्रिकेट करियर

बता दे ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पहली बार आईपीएल ऑक्शन में होती है। इस साल सितंबर में भारत टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने टी-20 सीरीज में 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग की थी। 8 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए खिलाड़ी ने 139 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा एक टी-20 में उन्होंने 245 रन बनाए हैं।

Read More : भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंजरी के कारण ये खिलाड़ी हुए टीम से बाहर