IND VS SL: “मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का लुफ्त उठा रहा हूं”, प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद विराट का बड़ा बयान
By Manika Paliwal On January 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी श्रीलंकाई टीम स्कोर का पीछा करने में असफल साबित हुई और भारत ने इन तीन मैचों की सीरीज को जीतकर अपने नाम किया। वहीं टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया है जिसके बाद विराट ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read More : 80 का औसत, रनों का अंबार, भारतीय टीम में जगह बनाने को तरसा ये खिलाड़ी
विराट कोहली को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब
“मुझे कुछ पता नहीं है (एमओएस पुरस्कारों के बारे में जो उन्होंने जीते हैं)। मेरे लिए, यह मेरे इरादे, उस मानसिकता का प्रतिफल है जिसके साथ मैं खेलता हूं। मानसिकता हमेशा टीम को जिताने में मदद करने की होती है, जब तक संभव हो लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अंतर पैदा करते हैं। मैंने हमेशा सही कारणों से खेला है, जितना हो सके टीम की मदद करें। यह सिर्फ इरादा है, सही कारणों से खेलना। जब से मैं लंबे ब्रेक से वापस आया हूं, मुझे अच्छा लग रहा है।”
मुझे नही है इस बात की हताश
कोहली ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि
“मेरे पास एक मील का पत्थर पाने के लिए वह हताशा नहीं है। मैं बस अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं, ऐसी जगह पर जहां मैं आराम कर सकूं। आज भी, मैं वहां बल्लेबाजी करके खुश था। मैं अभी एक अच्छी जगह पर हूं और चाहता हूं कि यह जारी रहे। शमी हमेशा हमारे साथ रहे हैं लेकिन जिस तरह से सिराज आए हैं वह शानदार है। उन्होंने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, जो हमारे लिए शुरुआत में एक मुद्दा था। वह हमेशा बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करते हैं, जो विश्व कप में जाने के लिए हमारे लिए अच्छा संकेत है”
भारत की तूफानी बल्लेबाजी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी थी। जहां कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए तो वही कैप्टन ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। वही उनके जोड़ीदार शुभ्मन गिल ने 97 गेंदों का सामना करते हुए 116 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 166 गेंदों की नाबाद पारी खेली
वही श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर 38 रन बनाए केएल राहुल ने 6 गेंदों में 7 रन बनाने में कामयाब रहे तो वही सूर्यकुमार यादव का बल्ला आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और खिलाड़ी महज 4 रन बनाने में कामयाब हुए।
Read More : भारतीय टीम के लिए नासूर बना ये बड़ा खिलाड़ी, तीसरे वनडे से टीम से साफ़ हो सकता है पत्ता