IND vs NZ 1st ODI: रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर विराट और नंबर-4 पर गायकवाड़! ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
By Pavan Kumar On November 3rd, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमें 50 ओवर के फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन को लेकर अहम संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि टीम के टॉप-4 बल्लेबाज लगभग तय हैं, जबकि पांचवें और छठे नंबर पर टीम मैनेजमेंट अलग-अलग विकल्पों को आजमा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा ऋतुराज गायकवाड़ और नमन धीर को लेकर हो रही है।
रोहित-गिल की जोड़ी करेगी पारी की शुरुआत
पहले वनडे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली की जगह लगभग तय मानी जा रही है। चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलने की संभावना है। गायकवाड़ के लिए यह सीरीज अहम होगी, क्योंकि उन्हें वनडे टीम में अपनी जगह मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।
कप्तान गिल के टॉप-4 बल्लेबाजों को लेकर दिए गए संकेत के बाद इन चार नामों पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अंतिम फैसला मैच से पहले टीम की रणनीति और परिस्थितियों को देखते हुए होगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 Auction: CSK का बड़ा दांव! 14.2 करोड़ में खरीदे प्रशांत वीर को कर सकती है रिलीज, नीलामी में फिर खरीदने की तैयारी?
नंबर-5 और नंबर-6 पर होगी असली टक्कर
मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल का अनुभव भारत के लिए अहम रहेगा। उनके बाद नमन धीर को मौका मिल सकता है। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नमन के पास अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर होगा। टी20 फॉर्मेट में वह अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुके हैं, अब वनडे में भी टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे।
अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम को संतुलन देते हैं। दोनों की मौजूदगी से भारत के पास बल्लेबाजी के अतिरिक्त विकल्प रहेंगे और गेंदबाजी में भी गहराई मिलेगी।
गेंदबाजी में कुलदीप की वापसी संभव
स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। टी20 सीरीज में उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला था, ऐसे में वनडे मुकाबले में उनकी वापसी की उम्मीद है। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज संभाल सकते हैं। उनके साथ गुरनूर बराड़ को मौका मिलने की संभावना है। वहीं, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़/अंशुल कंबोज/अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और जैकब डफी।