IND vs AUS: नागपुर में तीसरे ही दिन छाई अश्विन-जडेजा की जोड़ी , भारत ने पारी और 132 रनों से शानदार जीत को किया अपने नाम
By Manika Paliwal On February 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दिन ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेहमान टीम के होसलें को पस्त किया था। आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद सबसे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनके बल्लेबाज के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ 177 रन पर ही सिमट कर रह गए। जिसका पीछा करते हुए भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए हैं और 223 रनों की बढ़त हासिल की है जिसके जवाब में मेहमान टीम सिर्फ़ 91 रनों पर ही सिमट कर रह गई और टीम इंडिया ने पारी में 135 रनों के साथ जीत दर्ज की हैं।
Read More : अश्विन के नहीं बल्कि भारत की इस चीज़ की वजह से खौफ में है ऑस्ट्रेलिया टीम, हरभजन सिंह ने किया खुलासा
पहली पारी में छाए रविंद्र जडेजा
पूरे 6 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करने वाले जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। ऑस्ट्रेलिया पर पहले तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी कहर बनकर टूटी। जिन्होंने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवाने के बाद कंगारू टीम को पीछे पछाड़ने का काम किया तो ऐसे में ऑस्ट्रलिया टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ 37 रन और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन लाबुशेन ने बनाने का काम किया और 81 रनों की पारी खेली । भारत के लिए जडेजा ने इस मुकाबले में 5 विकेट के अलावा अश्विन ने 3 विकेट और शमी सिराज को दो-दो विकेट हासिल हुए हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी पारी
177 रनों की जवाब देने मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी ज्यादा अच्छी थी। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। वही राहुल ने 20 रनों का योगदान टीम को दिया। नंबर 3 पर आए रविचंद्रन अश्विन ने 23 रन तो वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली और 120 रन बनाए। विराट कोहली ने 12 रन चेतेश्वर पुजारा ने 7 रन सूर्यकुमार यादव ने 8 रन बनाने का काम किया। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अभी काफी शानदार खेल दिखाया
जडेजा ने 70 रन तो वही अक्षर पटेल ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और दूसरे दिन के खेल को अंत किया तीसरे दिन की शुरुआत से ही जडेजा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का शिकार हो गए लेकिन जडेजा और अक्षर पटेल की साझेदारी ने भारत को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया इसके बाद मैदान पर आए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई और 37 रन बनाए जिसके बलबूते पर टीम इंडिया ने 400 रन बनाकर 223 रनों से भरत को अपने आगे किया।
भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
223 रनों की बढ़त को देख ऑस्ट्रेलिया टीम के हौसलें पस्त हो चुके थे। दूसरी पारी में पहली पारी के मुकाबले बेहद खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से आया। जहां कोई भी बल्लेबाज मैदान पर लंबे समय तक देखना तो दूर कुछ समय भी मैदान पर नहीं टिक पा रहे थे सिर्फ स्टीव स्मिथ ने जहां 25 रन बनाए तो वहीं बाकी बल्लेबाज 85 17 रन के स्कोर पर ही अपना विकेट गंवा बैठे ।
बता दे कि इस पारी में रविचंद्रन अश्विन ने जहां पांच विकेट लिए तो वही जडेजा शमी के खाते में दो-दो विकेट दर्ज हुए। भारत ने सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त को हासिल किया है अब दूसरा मुकाबला 17 फरवरी को दिल्ली में खेला जाएगा।
Read More : पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज के बाद तय हुई फाइनलिस्ट टीमों के नाम, इन दो टीमों के बीच होगी मैदान में जंग