IND VS AUS : चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 409/7 का स्कोर, दोहरे शतक के करीब आएं उस्मान ख्वाजा

By Manika Paliwal On March 10th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS AUS : चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 409/7 का स्कोर, दोहरे शतक के करीब आएं उस्मान ख्वाजा

IND VS AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि इस मैच को जीतकर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेगी

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी। हालांकि आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कंगारू टीम ने पहले दिन का खेल ख़तम होने तक 255/4 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल जारी हैं।

‘Read More : IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने WTC फाइनल में अपनी जगह को किया और मजबूत, ये 3 टीमों को रेस से दिखाया बाहर का रास्ता

टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है 3 ओवर का खेल होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया बिना किसी विकेट गवाएं 15 रन बनाएं आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड न 44 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की पारी खेली है तो उस्मान ख्वाजा क्रीज पर टिके हुए हैं। ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा का साथ देने के लिए मैदान पर लाबुशेन ने 3 रन बनाने का काम किया।

वहीं टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 135 गेंदों पर 38 रन बनाने का काम किया। पीटर हैंडकॉम ने 27 गेंदों पर 17 रन बनाएं। ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुवात देने वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पहले दिन बेहतरीन तरीके से अपना शतक पूरा किया हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उस्मान और कैमरून ग्रीन ने 49रन बनाएं।

दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर आएं। जहां उसमान अभी भी मैदान में डेट हुए हैं तो वहीं कैमरन ने भी शानदार शतकीय पारी खेली और 170 गेंदों पर 114 रन बनाएं। एलेक्स कैरी 0 मिचेल स्टार्क ने ४ रन बनाने का काम किया उस्मान के साथ अभी नाथन मैदान पर डटे हुए हैं। चायकाल तक कंगारू टीम ने 409/7 का स्कोर बनाया हैं।

Read More : IND vs AUS : अक्षर और जडेजा की तूफानी बल्लेबाजी के आगे परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, जीत के बेहद करीब भारतीय टीम