IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा को मिली बड़ी खुशखबरी, खबर सुन ख़ुशी से झूमें खिलाड़ी
By Manika Paliwal On February 8th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत को ऑस्ट्रेलिया सीरीज खेलने के लिए 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। बता दे ये टेस्ट सीरीज दोनों ही देशों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है तो वहीं क्रिकेट के बीच सीरीज को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एक बड़ी खुशखबरी मिल चुकी है। क्या है वह बड़ी खुशखबरी चलिए बताते हैं।
Read More : भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंजरी के कारण ये खिलाड़ी हुए टीम से बाहर
टीम इंडिया के कप्तान को मिली खुशखबरी
मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कोच ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रोहित शर्मा को इस बात का पता चला कि नागपुर टेस्ट के पहले दिन ही 40000 से ज्यादा टिकट बुक हो चुकी हैं। तो उनके चेहरे पर तुरंत एक मुस्कान आ गई और इसको सुनने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
खबर सुनने के बाद खुशी से झूमे रोहित
इस खबर को सुनने के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने बहुत खुश होकर के कहा कि सुनकर बहुत अच्छा लगा कि पहले ही दिन मैच देखने इतने सारे लोग आएंगे इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिल रहा है। अब दर्शक तो आएंगे ही लेकिन उनके मनोरंजन के लिए टीम को भी बेहतर खेला होगा।
दोनों टीमों के बीच चुनौतीपूर्ण होगा मुकाबला
रोहित शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने बयान को आगे बढ़ाया और कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है लेकिन यह तभी होगा जब दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर होगी। ऐसा हुआ तो जो टिकट की है। उनकी संख्या आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ जाएगी।