BCCI के इस फैसलें ने सभी को किया हैरान, सेंट्रल कांट्रेक्ट लिस्ट जारी करते हुए खिलाड़ियों में किया भेदभाव
By Manika Paliwal On March 28th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

BCCI : 26 मार्च को बीसीसीआई ने आगामी सीजन के लिए पुरुष क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्टैक्ट की घोषणा कर दी है। जिसमें बीसीसीआई ने चार कैटेगरी में खिलाड़ियों को रखा है हमेशा की तरह जहां टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को ग्रेड ए में जगह दी गई है. तो वही हार्दिक पांड्या और जडेजा का प्रमोशन हुआ है। इसी बीच बीसीसीआई द्वारा कई सारे बड़े फैसले भी लिए गए हैं जो लोगों को बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहे हैं।
इस खिलाड़ी को ग्रेड सी में जगह
बीसीसीआई मैं जिस नए कॉन्ट्रैक्ट ऐलान किया है उसमें शिखर धवन को ग्रेड सी में जगह दी गई है। बता दे इस खिलाड़ी ने साल 2018 के बाद किसी भी टेस्ट क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। फिलहाल धवन सभी फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं जहां वनडे फॉर्मेट में भी उनकी जगह गिल और ईशान किशन पहली पसंद बन चुके हैं तो वहीं बीसीसीआई ने इस रणनीति को ध्यान में रखते हुए धवन को ग्रेड सी में जगह दी है।
अक्षर पटेल की हुई पदोन्नति
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्टैक्ट लिस्ट में प्रमोट किया है। उन्हें ग्रेड बी सी ग्रेड ए में जगह दी गई है बता दें कि अब अक्षर पटेल को हर साल 5 करोड़ की सैलरी मिलेगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अक्षर पटेल रविंद्र जडेजा की टीम में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं।
इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
अपनी गेंदबाज़ी की रफ्तार से सबको प्रभावित करने वाले हैं और अपना दीवाना बनाने वाले उमरान खान को बीसीसीआई की कांटेक्ट लिस्ट से बाहर रखा गया है। बता दें कि वनडे फॉर्मेट में अभी तक उमरान मालिक ने 8 मुकाबलें खेलते हुए हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद भी बीसीसीआई की कांटेक्ट लिस्ट में उनका नाम ना रहना काफी हैरान कर देने वाली बात है।