Asia Cup: जानिए आखिर कहां खेला जाएगा एशिया कप का महायुद्ध, क्या टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया

By Manika Paliwal On January 24th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

जानिए आखिर कहां खेला जाएगा एशिया कप का महायुद्ध, क्या टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया

टीम इंडिया सितंबर में एशिया कप खेलने पाकिस्तान आएगी या नहीं या फिर ये टूर्नामेंट पाकिस्तान की जगह इस जगह होगा। इन सब सवालों के जवाब आपको जल्दी मिल जाएंगे। दरअसल एशियन क्रिकेट काउंसिल इनकी 4 फरवरी को एक मीटिंग होने वाली है। जिसमें एशिया कप के वैल्यू को लेकर के गंभीर चर्चा होगी।

Read More : एशिया कप से ही चोटिल चल रहे इन 2 धुरंधर खिलाड़ियों की होगी टीम में वापसी, इस सीरीज में खेलते हुए आएंगे नजर

4 फरवरी की बैठक में लिया जाएगा फैसला

दरअसल एशियाई क्रिकेट परिषद ने साल होने वाले विश्वकप और भारत की भागीदारी पर बातचीत करने के लिए 4 फरवरी को बहरीन में कार्यकारी बोर्ड की बैठक कराने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वाला अनुरोध मान लिया है। पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने लाहौर में मीडिया से कहा है कि दुबई यात्रा के दौरान वह एसीसी सदस्यों को बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए राजी करने में कामयाब रहे हैं।

एशिया कप से जुड़े मसलों पर होगी बातचीत

‘‘यह बड़ा घटनाक्रम है कि एसीसी बोर्ड चार फरवरी को बहरीन में बैठक करेगा जिसमें एशिया कप से जुड़े मसलों पर बात की जायेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मार्च में आईसीसी की बैठक भी है। दुबई में एसीसी सदस्यों से मेरी क्या बात हुई या आगामी बैठकों में मैं क्या करने वाला हूं, इस पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करूंगा। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध महत्वपूर्ण हैं ।’’

जय शाह के बयान पर जताई थी नाराजगी

दरअसल पीसीबी ने पिछले साल एसीसी अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई थी कि भारतीय टीम एशिया कप पाकिस्तान में आयोजित नहीं किया जाएगा। तो वही टूर्नामेंट न्यूट्रल ट्रायल पर आयोजित किया जाएगा। उस समय पीसीबी के अध्यक्ष रहे नदीम रजा ने ऐसा होने पर भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की भी धमकी दे डाली थी।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है पहले भी साल 2008 में पाकिस्तान में भारतीय टीम में कोई भी मैच नहीं खेला था। वहीं पाकिस्तान नेआखरी बार साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत का दौरा किया था।

Read More : एशिया कप से ही चोटिल चल रहे इन 2 धुरंधर खिलाड़ियों की होगी टीम में वापसी, इस सीरीज में खेलते हुए आएंगे नजर