WTC Final 2023 : लंदन पहुंच स्ट्रीट साइड कैफे में एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे विराट – अनुष्का, वीडियो हुआ वायरल
By Sangeeta Tiwari On June 2nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

WTC Final 2023 : आईपीएल 2023 का अब समापन हो गया है,अब क्रिकेट फैंस की नजरें 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर टिकी हुई है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं, इसके साथ ही दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर शॉट लगाते नजर आए। इसके बाद विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्ट्रीट साइड कैसे में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
फैंस के साथ खिंचाए फोटो
यह वीडियो कैफे के अंदर से शूट किया गया है, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से कुछ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं विराट के एक फैन का फोटो भी इसे कैफे में सामने आया, जिसमें अनुष्का शर्मा ब्राउन कलर के ओवरकोट और विराट कोहली डेनिम जैकेट में काफी बेहतरीन लग रहे हैं। इसके साथ यह दोनों एंजॉय करते हुए नजर आए।
Virat Kohli And @AnushkaSharma Snapped At a Street Side Cafe In London Today.🤎#Virushka #WTCFinal @imVkohli pic.twitter.com/JIZIpuEPMp
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) May 31, 2023
विराट कोहली काफी बेहतरीन फॉर्म में
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले के दौरान दोनों टीमें जोरदार तैयारियों में लगी हुई है। बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर फैस को अपडेट रखा गया है। पिछली बार भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार इंडिया का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी नजर आया, क्योंकि विराट कोहली सहित कई भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के बाद काफी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अब देखना यह दिलचस्प रहेगा, कि भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अब कैसा प्रदर्शन करती है।