World Cup 2023 से पहले मोहम्मद कैफ ने गिनाई भारतीय टीम की कमियां, इस खिलाड़ी को बताया सोना

By Manika Paliwal On November 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

World Cup 2023 से पहले मोहम्मद कैफ ने गिनाई भारतीय टीम की कमियां, इस खिलाड़ी को बताया सोना

t20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया अपनी साख बचाने के लिए हर हाल में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को जीतना चाहेगी। हालांकि भारतीय टीम अपने खेमे में कई सारे फेरबदल करने के बाद वर्ल्ड कप की तैयारियों में पूरी तरह से जुड़ गई है। वहीं भारत को इस वर्ल्ड कप से 25 वनडे मुकाबले भी खेलने हैं। लेकिन इन मुकाबला टीम की तैयारियों के बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने एक बड़ा बयान दिया है।

Read More : टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप से पहले मिली बड़ी गुड़ न्यूज़, फिट होकर तैयार है बुमराह इस दिन होगी मैदान में वापसी

खिलाड़ियों पर जताना होगा भरोसा

भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारियों के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि

“इंग्लैंड की जिस टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता था, उस टीम की औसत उम्र 31 साल थी, इसलिए अनुभवी खिलाड़ियों का होना हमेशा कुछ न कुछ काम आता है और अगर भारत विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहता है, तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज से ही इसकी शुरुआत करनी होगी, क्योंकि ज्यादा वनडे नहीं हैं और टीम को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होगा।”

हीरे की तलाश में खोया सोना

मोहम्मद कैफ ने बातों ही बातों में भारत की लचीली गेंदबाजी पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को टीम में चयन किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा है कि

“मुख्य समस्या गेंदबाजी है। आप देख सकते हैं कि शार्दुल (ठाकुर) दूसरा वनडे नहीं खेल रहे हैं और आपने (मोहम्मद) सिराज को घर भेज दिया है, जो वनडे में खेल सकते थे। भुवनेश्वर कुमार टीम में क्यों नहीं हैं, मुझे नहीं पता। वह अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। नए खिलाड़ियों की तलाश में हम पुराने खिलाड़ियों को खोते जा रहे हैं। एक कहावत है: हीरे की तलाश में हमने सोना खो दिया।”

वनडे वर्ल्ड कप के लिए यह टीमें कर चुकी है क्वालीफाई

बात अगर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की करें तो इसके लिए भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी है। जिसमें से मौजूदा पॉइंट टेबल में अगर बात करें टीम इंडिया की तो टीम इंडिया इस समय 134 पॉइंट्स के साथ नंबर वन पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम 125 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और न्यूजीलैंड की टीम कम रन रेट लेकर 125 अंकों के साथ अभी तीसरे नंबर पर है।

Read More : टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित और राहुल की जगह पर मंडराया खतरा, वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत को मिला विस्फोटक बल्लेबाज