विराट कोहली के कमरे का लीक वीडियो देख गुस्से से तिलमिलाई अनुष्का, कहा-“सेलिब्रिटी है तो कुछ भी करोगे क्या”

By Manika Paliwal On October 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

विराट कोहली के कमरे का लीक वीडियो देख गुस्से से तिलमिलाई अनुष्का, कहा-“सेलिब्रिटी है तो कुछ भी करोगे क्या”

टीम इंडिया इस समय T20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर क्रिकेट के इस महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। जहां वर्ल्ड कप के दौरान सभी टीमें एक दूसरे के साथ मैदान में जीत के लिए जद्दोजहद कर रही है। तो वहीं इसी बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि विराट कोहली ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपना गुस्सा भी जाहिर किया है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा और किस बात पर विराट कोहली के साथ साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी भड़ास निकाली है।

Read More : IND vs RSA: टेंबा बावूमा ने उठाया राज से पर्दा, बताया टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका को कब मिला मोमेंटम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट कोहली के रूम का वीडियो

virat kohli

दरअसल आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वह वीडियो विराट कोहली के होटल के रूम का है जिसको देखने के बाद किंग कोहली काफी गुस्से में नजर आए हैं और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। इतना ही नहीं विराट कोहली के साथ साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा व बॉलीवुड के कई सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया को दर्ज कराया है।

अनुष्का शर्मा ने लगाई फैंस को जमकर फटकार

विराट कोहली के कमरे के इस वीडियो के वायरल होने के बाद विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और भाई विकास कोहली ने होटल के स्टाफ को जमकर फटकार लगाई है। जहां अनुष्का शर्मा ने फैंस पर अपना गुस्सा निकाला है तो वहीं विराट कोहली ने होटल मैनेजमेंट की व्यवस्था के ऊपर सवाल खड़े किए हैं और साथ ही होटल स्टाफ की इस मामले में हिस्सेदारी बताई है।

बॉलीवुड के स्टार्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

विराट कोहली के साथ हुई इस घटना के बाद उनकी पत्नी अनुष्का और उनके भाई विकास कोहली के अलावा क्रिकेट वह बॉलीवुड जगत के लोगों ने भी इस पर अपना खास प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। जहां ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और होटल के स्टाफ को फटकार लगाई है तो वहीं बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ साथ अर्जुन कपूर ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी को व्यक्त किया है।

Read More : बेहद नाजुक हैं ये 3 खिलाड़ी, जितना खेलते नहीं उससे ज्यादा हो जाते है चोटिल, 2 टीम इंडिया के हैं