उर्वशी और पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह के बीच आखिर कौन सी खिचड़ी पक रही है, अभिनेत्री के बर्थडे विश पर खिलाड़ी का गजब का रिएक्शन
By Manika Paliwal On February 17th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

वैसे तो उर्वशी रौतेला एक बॉलीवुड के अभिनेत्री हैं। जिनका ग्लैमर की दुनिया से ज्यादा नाता क्रिकेट के गलियारों में रहा है। अक्सर क्रिकेट के गलियारों में उर्वशी के नाम की चर्चा सुनाई देगी जाती है। पहले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के कारण उनकी चर्चा होती थी। लेकिन अब वह पाकिस्तानी खिलाड़ी के वजह से सुर्खियों का विषय बनी हुई है क्या है पूरा माजरा चली आपको बताते हैं।
Read More : सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला ने डाला ऐसा पोस्ट, जिसे देख फैंस ने खींची टांग कहा -पंत का साथ मांग लो
उर्वशी ने नसीम शाह को दी जन्मदिन की बधाई
Urvashi Rautela wishes Naseem Shah on his birthday pic.twitter.com/rLP5hoR8nv
— Annas Ahmed Khan (@AnnasAhmedKhan4) February 16, 2023
बॉलीवुड की हसीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने नसीम की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है जन्मदिन मुबारक हो नसीम शाह। इतना ही नहीं उन्होंने इसी के साथ उन्होंने नसीम को डीएसपी बनने पर भी बधाई दी हैं। जिसके बाद नसीम ने भी उस पर रिएक्ट किया है और साथ ही उन्हें जवाब दिया है।
नसीम शाह ने दिया उर्वशी को जवाब
उर्वशी के पोस्ट को देख करके नसीम शाह चुप नहीं बैठे हैं। उन्होंने भारतीय अभिनेत्री को थैंक्यू के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी भेजा। हालांकि सोशल मीडिया पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आप इन दोनों के बीच में कौन सी खिचड़ी पक रही है। आपको बता दें कि नसीम शाह को हाल ही में बलूचिस्तान पुलिस ने डीएसपी बनाया है ट्विटर के आईजी बलूचिस्तान पुलिस ऑफिस में नसीम को सम्मानित किया गया था इस मौके पर काफी खुश भी दिखाई दिए थे।
जब उर्वशी का नाम सुनकर झाड़ा था पल्ला
हालांकि नसीम शाह से जब उर्वशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया था कि वह इस नाम के किसी भी लड़की को नहीं जानते हैं। तब नसीम ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उर्वशी कौन है और पता नहीं लोग इस तरह के वीडियो क्यों बनाते हैं। मेरा फोकस सिर्फ इस समय क्रिकेट खेलने पर ही है
Read More : पंत को इस हाल में छोड़ विदेश की सैर पर निकली उर्वशी! फैंस बोले- अब ऋषभ को कौन देखेगा