“मै उसका रिकॉर्ड तोड़ दूंगा” श्रीलंका सीरीज से पहले उमरान का बड़ा बयान, शोएब अख्तर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की कहीं बात
By Manika Paliwal On January 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया नई साल का आगाज श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेलकर करने जा रही है। पहले दोनों देशों के बीच t20 सीरीज खेली जाएगी फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी आयोजन होना है। T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसमें जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नाम भी शामिल है। उनको वनडे सीरीज में टीम में जगह मिली है। ऐसे में यकीनन ये खिलाड़ी इस मौके को बनाकर वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे।
उमरान मलिक का बड़ा बयान
दरअसल उमरान मलिक ने मैच से पहले ही प्रेस को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही है।
“अगर मैं अच्छा करता हूं, और अगर मैं भाग्यशाली हूं, तो मैं वह (शोएब अख्तर का रिकॉर्ड) तोड़ दूंगा। लेकिन मैं इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचता। अभी मैं केवल देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोच रहा हूं।”
मुझे सिर्फ मेरा अच्छा देना है
उमरान मलिक ने एक हिंदी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा है कि
“आपको पता ही नहीं चलता कि मैच के दौरान आपने कितनी तेज गेंदबाजी की। खेल के बाद जब हम वापस आते हैं तभी हमें पता चलता है कि मैं कितना तेज था। खेल के दौरान, मेरा ध्यान सिर्फ सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने और विकेट लेने पर होता है।”
उमरान मलिक ने खेले आठ मुकाबले
उमरान मलिक ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड में भी T20 मैच खेलने का मौका मिला था। न्यूजीलैंड दौरे के जरिए वह वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने में भी सफल हुए उमरान मलिक बांग्लादेश के खिलाफ हालिया दौरे में वनडे सीरीज का हिस्सा बने हैं।
बता दें कि खिलाड़ी ने भारत के लिए अभी तक पांच वनडे इंटरनेशनल में 7 और 3 T20 इंटरनेशनल में दो-दो विकेट हासिल किए हैं। वहीं आईपीएल खिलाड़ी साल 2023 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।