“हमे अब उनसे आगे बढ़ना होगा….” टी20 से परमानेंट बाहर हुए ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, BCCI ने कही ये बड़ी बात

By Manika Paliwal On January 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

“हमे अब उनसे आगे बढ़ना होगा….” टी20 से परमानेंट बाहर हुए ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, BCCI ने कही ये बड़ी बात

BCCI: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वाइड बॉल फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। इसके साथ हीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से दो बड़े दिग्गज खिलाड़ियों का पत्ता साफ किया है। तो कौन है वह दो खिलाड़ी चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल

Read More : भारतीय टीम के लिए नासूर बना ये बड़ा खिलाड़ी, तीसरे वनडे से टीम से साफ़ हो सकता है पत्ता

टी-20 टीम से परमानेंट बाहर हुए यह खिलाड़ी

दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है सीरीज के लिए टीम से पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा को बाहर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इंसाइडस्पोर्ट की खबर के मुताबिक ही दोनों ही खिलाड़ी टीम से परमानेंट बाहर हो गए हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल ना करने से यह बात तो साफ हो चुकी है की बोर्ड इन दोनों ही खिलाड़ियों को सिर्फ आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार रखना चाहता है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

हालांकि इस मामले में बीसीसीआई (BCCI )के अधिकारी ने इंसाइडस्पोर्ट के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि

“रोहित शर्मा और विराट कोहली का भारतीय टी20 टीम से बाहर होना स्थायी है. भविष्य में कुछ भी हो सकता है लेकिन फिलहाल हमें आगे बढ़ने की जरूरत है. आगे बढ़ें और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की योजना बनाएं. दुर्भाग्य से, वे चीजों की नई योजना में फिट नहीं होते हैं। “

हम उनका भविष्य कैसे तय कर सकते हैं

बीसीसीआई के अधिकारी यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि

‘हम उनका भविष्य कैसे तय कर सकते हैं. चयनकर्ता केवल भारतीय क्रिकेट के भले के लिए टीमों का चयन कर सकते हैं. रोहित, विराट और अन्य अपने भविष्य के बारे में फैसला लेने और बोलने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं.’

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार

Read More : भारत को मिला एक और खतरनाक आलराउंडर खिलाड़ी, 280 विकेट अपने नाम कर खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा