टीम इंडिया ने उठाया फीफा वर्ल्ड कप का लुफ्त, कुलदीप यादव में भी दिखा जीत का जोश

By Manika Paliwal On December 19th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया ने उठाया फीफा वर्ल्ड कप का लुफ्त, कुलदीप यादव में भी दिखा जीत का जोश

18 दिसंबर को पूरी दुनिया फीफा वर्ल्ड कप 2022 का रोमांचक मुकाबला देखने में डूबी हुई थी। जहां फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराते हुए इस वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। वहीं टीम इंडिया के ऊपर भी इसकी खुमारी देखने को मिली। बांग्लादेश में मौजूद टीम इंडिया भी इसको खुद से नहीं बचा पाई। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह बांग्लादेश के होटल में वर्ल्ड कप का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

Read More :  टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन से खुश नहीं है बीसीसीआई रोहित शर्मा की कप्तानी पर गिरेगी गाज, 3 जनवरी इस खिलाड़ी को मिलगी कप्तानी

बांग्लादेश दौरे पर है टीम इंडिया

दरअसल भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। बता रहे हैं कि भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम किया है तो वह दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की। जो तस्वीरें वायरल हो रही है। उसमें खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबले का लुफ्त उठाते हुए नजर आए हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में मिली फीफा की दीवानगी

इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी भी उतना ही ज्यादा उत्साहित थे। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें शेयर करके इस बात को बताया है कि किस तरीके से भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एकजुट होकर फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां कुलदीप यादव ने अर्जेंटीना की जीत के बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया है और वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Read More : भारत-बांग्लादेश मैच के बीच टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल, आईपीएल खेलने पर लटकी तलवार