VIDEO: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद विराट-ईशान ने उड़ाया गर्दा, मैदान में लगाएं ठुमके

By Manika Paliwal On January 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद विराट-ईशान ने उड़ाया गर्दा, मैदान में लगाएं ठुमके

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को ईडन गार्डन में खेला था।जहां इस मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट के साथ जीत को अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है तो वहीं पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला दूसरे वनडे में नहीं चला। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने फैंस को अपना दीवाना बना लिया। मैच के बाद विराट कोहली ने मैदान में कुछ ऐसा किया जिसको देखकर उनके फैंस उनके कायल हो गए।

Read More : IND vs SL: कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने अधेड़ी श्रीलंकाई बल्लेबाजों की बखिया भारत ने अपने नाम की 2-0 से जीत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट का वीडियो

दरअसल वीडियो में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली सलमान खान की मूवी के गाने पर डांस करते हुए नजर आए। जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने भी विराट के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं।

दोनों ही खिलाड़ी डांस के लिए सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। जहां ईशान इस सीरीज में अब तक प्लेइंग लेवल का हिस्सा नहीं है तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पिछले महीने धुरंधर डबल सेंचुरी लगाकर उन्होंने कई सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विराट कोहली ने 2023 में की बेहतरीन शुरुआत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के लिए 3 साल काफी ज्यादा खराब थे। लेकिन 2022 में उनकी रन मशीन फिर से चालू हो गई 3 साल बाद एशिया कप के दौरान कोहली का शतक का सूखा खत्म हुआ। उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी वनडे में शानदार शतक की पारी खेली तो वहीं साल 2023 की शुरुआत में भी कोहली ने शतक लगाया है।

15 जनवरी को खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में देखना होगा कि विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।

Read More : भारत को मिला एक और खतरनाक आलराउंडर खिलाड़ी, 280 विकेट अपने नाम कर खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा