“होली के रंग बिरंगे रंगों से सने हुए नजर आएं टीम इंडिया के खिलाड़ी, शुभमन गिल ने शेयर किया वीडियो
By Manika Paliwal On March 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

जहां पूरे देश में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया तो वही रूम रंगों के इस त्यौहार को मनाने से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने टीम की बस के अंदर ही एक दूसरे को होली के रंगों से रखना शुरू कर दिया और खूब इंजॉय भी किया इसका वीडियो शुभ्मन गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया है।
गिल ने शेयर किया वीडियो
https://www.instagram.com/p/CpfKiH4KkuJ/
टीम इंडिया के होली के जश्न मनाते हुए भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज गिल ने वीडियो को शेयर किया। उनके साथ इस वीडियो में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी दिखाई दे रहे हैं जो वह जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है जो अपने बाकी खिलाड़ियों के गालों पर गुलाल मल रहे हैं इस दौरान विराट कोहली काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए और बस में खूब गुलाल उड़ाते हुए भी नजर आए।
वीडियो के साथ शेयर किया खास कैप्शन
गिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा उन्होंने लिखा कि-आप सभी को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से हैप्पी होली। उनकी इस वीडियो को कुछ देर के अंदर ही लाखों लोगों ने लाइक किया और इस वीडियो को जमकर पसंद भी किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
Read More : भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब इस लीग को खेलते हुए नजर आएगा ये खिलाड़ी, भारत दिला चुका है वर्ल्डकप