पत्नी नताशा ने सिखाया हार्दिक को डांस तो सोशल मीडिया पर फैंस ने ले ली चुटकी, बोले-बीबी के इशारों पर नाचने वाला
By Manika Paliwal On December 8th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और फौलादी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से भारत को कई सारे मैच जिताएं हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ T20 सीरीज खत्म करने के बाद हार्दिक जब भारत लौटे तो उन्हें अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। यहां वह अपनी पत्नी के साथ में कुछ ऐसा कर रहे थे। इसको देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ने जोरू का गुलाम भी कह दिया।
पत्नी के इशारों पर नाचते हुए दिखाई दिए हार्दिक
https://www.instagram.com/p/CllFYPcDtIq/
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो को शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन में लिखा है कि-डांस के सबक यहीं से आते हैं हार्दिक की पत्नी नताशा ने डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालाकिं हार्दिक अपनी पत्नी के स्टेप्स को पूरी तरीके से फॉलो नहीं कर पा रहे हैं। जिस पर उनके फैंस ने उनसे जमकर चुटकी ली है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें कमेंट में ही ट्रोल कर दिया।
साल 2020 में हुई थी शादी
बता दे की हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद इन दोनों ने साल 2020 में शादी करने का फैसला किया नताशा और हार्दिक का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्या है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी भारत की T20 सीरीज में कप्तानी
हार्दिक पांड्या अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में दिखाई दिए थे। जहां पर पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया तो वहीं दूसरी मुकाबले में भारत ने सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त बनाई थी। तीसरे मुकाबले पर भी बारिश ने अपना पानी फेरा और डीएसएल के नियम के मुताबिक भारत ने इस सीरीज को जीतकर अपने नाम किया।