विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक ये 3 खिलाड़ी रखते हैं लग्जरी गाड़ियों का शौक
Indian Cricketer’s : कोहली से लेकर धोनी तक ये खिलाड़ी रखते हैं लग्जरी गाड़ियों का शौक

क्रिकेट के खेल को भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसन्न किया जाता है। पूरी दुनिया में पसंद किए जाने वाले खेल में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर दुनिया भर में अपना नाम कमाया है और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जो क्रिकेट के साथ-साथ महंगी-महंगी गाड़ियों के भी शौक रखते हैं। इसके साथ ही वो करोड़ों की गाड़ियों के मालिक भी है।

Read More : क्रिकेट के मैदान में ही नहीं बल्कि किचन की पाक कला में भी माहिर है सचिन तेंदुलकर, बनाया ऑमलेट तो ब्रेट ली ने किया कमेंट

सचिन तेंदुलकर

 

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज बीएमडब्ल्यू के ब्रांड एंबेसडर और साथ ही उन्होंने अपने घर में फ्लोर पार्किंग भी बनवाई हुई है। सचिन महंगी-महंगी कारों का भी शौक रखते हैं। सचिन की कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार बीएमडब्ल्यू आई8 है। इस कार की कीमत करीब ढाई करोड रुपए है। इसके साथ ही सचिन के कार कलेक्शन में कई सारी महंगी नहीं गाड़ियां भी मौजूद है।

महेंद्र सिंह धोनी

यह बात तो सभी जानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व और बेहतरीन कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी को महंगी महंगी बाइक और कारों का बेहद शौक है। आपको बता दें कि उनके पास कार कलेक्शन में विंटेज कोर से लेकर फरारी और पोर्शे जैसी कारें भी शामिल है। धोनी के पास इस वक्त सबसे महंगी कार पोर्श 911 है जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड रुपए है।

विराट कोहली

क्रिकेट के मैदान में रन मशीन के नाम से फेमस विराट कोहली के पास भी महंगी महंगी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। विराट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक है। विराट की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 4 करोड़ रुपए की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी जैसी मेहंगी कार है। यह एक ऐसी जैसी कार है। विराट की कारों में यह सबसे महंगी कार है। इतना ही नहीं उनके पास कई सारी और लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है।

Read More : जय शाह को जन्मदिन की बधाई देकर बुरे फसें विराट कोहली सोशल मीडिया और फैंस ने दिया जमकर ट्रोल