VIDEO: वर्ल्ड कप से पहले जश्न में डूबी टीम इंडिया, रोहित-कार्तिक ने केक काटकर किया गुड बॉय

By Manika Paliwal On October 7th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

VIDEO: वर्ल्ड कप से पहले जश्न में डूबी टीम इंडिया, रोहित-कार्तिक ने केक काटकर किया गुड बॉय

टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। 8 दिन बाद इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा। इस बार इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के हाथों में दी गई है। मीडिया टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने से पहले सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए नजर आए हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More : टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा इन 3 खिलाड़ियों को दे सकते है 19वां ओवर फेंकने का चांस, लिस्ट में आगे है ये खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप से पहले जश्न में डूबी टीम इंडिया

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। लेकिन कंगारुओं की सरजमी पर लेंड करने से पहले टीम इंडिया ने अपने देश यानी कि भारत को गुडबाय पार्टी करते हुए नजर आए हैं। दरअसल इंडियन क्रिकेट बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो को शेयर किया है। जिस वीडियो में सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देखे कई सारे खिलाड़ी

शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह समेत टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ फैंस को अपना ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। वीडियो में टीम के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के काट रहे हैं। वीडियो मुंबई के होटल का है जहां पर टीम इंडिया ने यह जश्न मनाया है।

बुमराह के बिना ऑस्ट्रेलिया के लिए भरी उड़ान

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है और इस समय अपनी पीठ की दर्द की समस्या की वजह से टीम इंडिया का ऐसा नहीं बन पाए हैं। उनको स्टैंड बाय में से कोई एक गेंदबाज रिप्लेस करेगा। हालांकि उस गेंदबाज का नाम अभी तक सामने नहीं आया है या तो बुमराह की जगह दीपक चाहर लेंगे या फिर मोहम्मद शमी जानकारी के लिए आपको बता दें कि बुमराह का रिप्लेसमेंट 11 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगा।

Read More : इन 3 धुरंधर खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा मिस करेंगे कप्तान रोहित शर्मा