टी20 वर्ल्ड कप का नया प्रोमो हुआ जारी, जबरदस्त अंदाज ने नजर आए विराट, देखें वीडियो

By Manika Paliwal On October 7th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टी20 वर्ल्ड कप का नया प्रोमो हुआ जारी, जबरदस्त अंदाज ने नजर आए विराट, देखें वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करणों ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर खेला जाएगा और इस बार भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिश भी करने वाली है। हालांकि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और इसी बीच टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर्स ने वर्ल्ड कप के लिए प्रोमो को जारी किया है। जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं।

Read More : T20 वर्ल्ड कप की टीम पर दिग्गज सुनील गावस्कर ने कसा तंज, “अब सवाल मत करो……

1 मिनट का है ये खास वीडियो

हालांकि 1 मिनट के इस वीडियो की शुरुआत होती है। रेगिस्तान से जहां पर एक व्यक्ति एक तस्वीर को लिए खड़ा हुआ है। उस तस्वीर में लोग साल 2007 वर्ल्ड कप की जीत वाला मैच देख रहे होते हैं। वहीं कहीं आसमान में मौजूद सितारों में धोनी दिखाई देते हैं तो जो वर्ल्ड कप जीतकर वापस लौटी भारतीय टीम भी दिखाई दे जाती है।

हालांकि लोग इस 15 सालों से वर्ल्ड कप का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी वीडियो में विराट कोहली दिखाई देते हैं वह कई बच्चों के साथ मिलकर विजय रथ तैयार करते हुए दिखते हैं। तभी विजय रथ शुरू होता है और सब बेहद खुश हो जाते हैं। उनकी आंखों में वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद भी देखी जा सकती है। हालांकि लोगों को यह प्रोमो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और लोग इस पर काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया

team india
team india

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। लेकिन भारत केवल 14 खिलाड़ियों के साथ ही गया है जहां टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत का रिप्लेसमेंट अभी तक नहीं ढूंढा गया है। वहीं साउथ अफ्रीका खिलाफ वनडे सीरीज के बाद स्टैंड बाय प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे।

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

जानकारी की आपको बता रहे हैं कि टीम इंडिया इस टी20 वर्ल्ड कप में दो ग्रुप में है। भारत के साथ इस ग्रुप में पाकिस्तान बांग्लादेश साउथ अफ्रीका और अन्य दो टीमें पहले राहुल के बाद शामिल की जाएंगी। तो वही 23 तारीख को भारत वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। हालांकि दर्शकों को इस मैच का बेहद बेसब्री से इंतजार है।

Read More : T20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम देख गुस्साएं कांग्रेस नेता, BCCI पर निकाली अपनी भड़ास