जब युवराज सिंह से मैदान पर ही भिड़ गए थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ, टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े अब तक के 5 बड़े विवाद
By Manika Paliwal On November 4th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं पहला T20 वर्ल्ड कप साल 2007 में खेला गया था। आपको बता दें कि साल 2007 से लगातार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब तक कई सारे बड़े-बड़े विवाद भी देखने को मिले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे विवादों के बारे में जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे हैं।
जब मैदान पर भिड़ गए थे युवराज सिंह और स्टूअर्ट ब्रॉड
साल 2007 की बात है जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में युवराज सिंह ने स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। लेकिन इससे पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ और युवराज सिंह के बीच काफी सारा झगड़ा हुआ था। कथित तौर पर इंटरव्यू में युवराज सिंह को उन्होंने कहा था कि यहां आओ मैं तुम्हारी गर्दन काट दूंगा।
Read More : T20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद शमी ने बनाई ये खास रील, प्यार न करने की दी हिदायत
जब एंड्रयू साइमंड्स ने तोड़े नियम
साल 2009 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स को वापस घर भेज दिया गया था क्योंकि एंड्रयू साइमंड्स को अनुशासनात्मक कारणों की वजह से ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा था। ऐसा भी कहा जाता है कि एंड्रू ने शराब और अन्य मुद्दों से संबंधित टीम कि नियमों को तोड़ा था जिसकी वजह से ऐसा हुआ।
जब केविन पीटरसन को किया बाहर
साल 2010 की बात है जब T20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इंग्लैंड की उस जीत में में केविन पीटरसन का अहम काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। लेकिन साल 2012 के T20 वर्ल्ड कप में केबिन को इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी गई थी यह उस वक्त के हिसाब से सबसे बड़ी खबर कहीं जाती है।
जब अफरीदी के बयान पर हुआ विवाद
साल 2016 की T20 वर्ल्ड कप की बात है जब वह शाहिद अफरीदी के एक बयान पर काफी विवाद हुआ था। दरअसल शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत की तरफ से मिलता है। उन्होंने कहा था कि मैंने भारत में खेलने के लिए जितना आनंद कहीं नहीं लिया। उन्होंने अपने करियर के आखिरी चरण में हूं और मैं कह सकता हूं कि भारत ने मुझे जो प्यार दिया है मैं उसे हमेशा ही याद रखूंगा हालांकि उनके इस बयान के बाद काफी ज्यादा हंगामा हुआ था।
क्विंटन डिकॉक का हैरान करने वाला फैसला
T20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान क्विंटन डिकॉक में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टीम के मैच से खुद को बाहर कर दिया था। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत कारणों की बात कही थी हालांकि इस मुद्दे पर बाद में बात साफ हुई तो पता चला कि वह नस्लवाद के खिलाफ प्रतीकात्मक इशारे के तौर पर घुटने टेकने पर बिल्कुल भी इच्छुक नहीं थे।